AAP संसदीय दल का अध्यक्ष बनाए जाने पर संजय सिंह ने सीएम केजरीवाल का जताया आभार, जानें क्या बोले?
आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को सांसद संजय सिंह को राज्यसभा में आप का संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। संसदीय दल का अध्यक्ष बनाए जाने पर संजय सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के प्रति आभार व्यक्त किया।
संजय सिंह ने कहा "दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुझे सदन में अपनी आवाज उठाने का मौका दिया है। अरविंद केजरीवाल ने मुझे पार्टी संसदीय दल का अध्यक्ष पद का जो दायित्व दिया है, मैं उसे पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निभाऊंगा।"

बता दें आप के एक प्रमुख वक्ता के रूप में, संजय सिंह ने लगातार विभिन्न मंचों पर पार्टी के रुख का प्रतिनिधित्व किया है। लोकसभा चुनावों के दौरान, उन्होंने आप के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया, अक्सर रैलियों में अरविंद केजरीवाल के साथ देखे जाते रहे हैं।
संजय सिंह की नियुक्ति ऐसे महत्वपूर्ण समय में हुई है जब आप दिल्ली और हरियाणा दोनों में अपने भविष्य के कदमों की रणनीति बना रही है।












Click it and Unblock the Notifications