BJP पर बरसे संजय सिंह, कहा- 'BJP रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति हटाने की साजिश रच रही'
New Delhi: RSS के झंडेवालान ऑफिस पर रानी झांसी की मूर्ति को हटाए जाने पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता की। राज्यसभा सासंद संजय सिंह ने प्रेस को संबोधित किया। संजय सिंह ने कहा कि RSS मुख्यालय के पास लगी झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा हटाने का, बीजेपी कुचक्र रच रही है।
उन्होंने BJP पर 1857 क्रांति के नायकों के अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा, BJP वाले कभी 1857 क्रांति के नायकों का अपमान करते हैं तो कभी देश के लिए शहादत देने वाले जवानों का अपमान करते हैं। संजय सिंह ने बीजेपी पर स्वतंत्रता सेनानियों की जासूसी का आरोप लगाया और कहा इनके पुरखों ने अंग्रेजों के लिए क्रांतिकारियों की जासूसी तक की है।

आप सांसद ने कहा कि BJP ने संसद में महात्मा गांधी जी, बाबा साहेब अंबेडकर जी और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को हटाया था। अब 1857 की क्रांति की योद्धा रानी लक्ष्मीबाई जी की प्रतिमा हटाकर देशद्रोह और राष्ट्रद्रोह कर रही है। हम, हरियाणा में इस बात को घर-घर तक लेकर जाएँगे, दिल्ली में भी मुहिम चलाकर BJP और आरएसएस को बेनक़ाब करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications