SMA टाइप-2 से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए आगे आए संजय सिंह, 17 करोड़ के इंजेक्शन के लिए केंद्र से लगाई गुहार
Delhi News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (Spinal Muscular Atrophy) का मुद्दा उठाया है। वे इस बार एसपीए टाइप'2 से पीड़ित दो बच्चे और उनके माता-पिता को भी साथ लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि इस खतरनाक बीमारी से मुक्ति दिलाने के लिए जो इंजेक्शन लगता है, उसकी कीमत 17 करोड़ है, जो आम इंसान के लिए संभव नहीं है। केंद्र से निवेदन किया कि पीड़ित बच्चों की जीवन बचाने के लिए आगे आएं।
संजय सिंह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि दोनों बच्चे एक पिता की गोद में है और दूसरा मां की गोद में। दोनों ही गंभीर बीमारी (SMA) से पीड़ित हैं। मैनें संसद में भी इस मुद्दा को उठाया था कि जब तक केंद्र सरकार ऐसे मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगी, तब तक बच्चों को बचाना मुश्किल होगा।

SMA का इलाज कराना असंभव है
उन्होंने कहा कि Spinal Muscular Atrophy एक अत्यंत गंभीर बीमारी है जिसके ईलाज का एक इंजेक्शन सारी छूट के बाद 11 करोड़ रुपये का लगता है। ऐसी बीमारी से पीड़ित बच्चे को बचाना किसी भी माता-पिता के लिए असंभव है। राजनीति को एक तरफ रख कर देश के प्रधानमंत्री को इंजेक्शन बनाने वाली कंपनी से बात करके इसका समाधान करवाना चाहिए।
लोगों से मदद करने की अपील की
आप नेता संजय सिंह ने देश की जनता से बीमारी से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए हाथ बढ़ाने का आग्रह किया। इन दोनों बच्चियों 'सहरिस और कियारा रावत' के लिए पूरे देश के 140 करोड़ लोगों से हाथ जोड़ कर प्रार्थना कर रहा हूँ कि आप अपनी आमदनी में से जो भी मदद कर सकें वो करिये। आप दोनों बच्चियों को सहयोग करने के लिए Impact Guru पर जा सकते हैं।
साथ ही मदद के लिए बैंक खाता नंबर भी साझा किया। उन्होंने कहा, सहरिस के लिए Account Number 2223330011812667 पर मदद कर सकते हैं। कियारा रावत के लिए Account Number 2223330023605028 पर अपनी तरफ से मदद कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications