Russian YouTuber Harassed: आप बहुत सेक्सी हो...क्या मुझसे दोस्ती करोगी? दिल्ली में रूसी यूट्यूबर से बद्तमीजी

Russian YouTuber Harassed: दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में लाइव व्लॉगिंग के दौरान एक रूसी यूट्यूबर को एक युवक ने परेशान किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में एक शख्स को रूसी महिला को बातों में उलझाते देखा जा सकता है। उसे महिला से पूछते हुए देखा जा सकता है कि क्या वह उसकी दोस्त बनना चाहेगी?

असहज दिखने पर, रूसी महिला नजरअंदाज कर देती है और चली जाती है। लेकिन, वह उसका पीछा करता रहता है। वीडियो की शुरुआत रूसी व्लॉगर के यह कहने से होती है कि "मैं सरोजिनी नगर में हूं। क्या मुझसे दोस्ती करोगी?

Russian YouTuber Harassed

'कोको इन इंडिया' नाम से रूसी यूट्यूबर दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में व्लॉगिंग कर रही थी। तभी एक युवक को उसका पीछा करते हुए और उससे पूछते हुए देखा जा सकता है कि क्या वह उससे दोस्ती करना चाहेगी। महिला ने हिंदी में जवाब देते हुए कहा कि मैं आपको नहीं जानती हूं। युवक ने फिर कहा कि जान-पहचान दोस्ती से हो जाएगी। हम दोस्त बनकर एक-दूसरे को जान सकते हैं। हालांकि, रूसी महिला ने उसके दृष्टिकोण से इनकार किया और कहा कि वह कोई नया दोस्त नहीं चाहती।

रूसी महिला पर अश्लील कमेंट
आदमी यहीं नहीं रूका, उसने रूसी महिला पर अश्लील कमेंट किए। युवक ने कहा कि आप वैसे बहुत सेक्सी हो। जिसके बाद महिला और असहज नजर आई। हालांकि, युवक की सभी हरकतें वीडियो में कैद हो गईं और कोको के यूट्यूब चैनल पर अपलोड हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+