Republic Day Parade Traffic Advisory: 26 जनवरी के लिए Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, ये रास्ते बंद-LIST
Republic Day Parade Traffic Advisory: 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस परेड के लिए दिल्ली में भारी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली में कई प्रमुख सड़कों को पूरी तरह बंद करने का ऐलान किया है। परेड सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन (इंडिया गेट), तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले पर समाप्त होगी। मुख्य समारोह कर्तव्य पथ पर सुबह 9:30 बजे से शुरू होने की संभावना है।
इस दौरान आम यातायात के लिए कई रास्ते पूरी तरह बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने यात्रियों से अपील की है कि वे पहले से योजना बनाएं, सार्वजनिक परिवर्तन का इस्तेमाल करें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें। आइए जानते हैं कौन-कौन से रास्ते बंद रहेंगे, वैकल्पिक मार्ग क्या हैं और दिल्ली मेट्रो की स्पेशल व्यवस्थाएं क्या होंगी...

Republic Day Parade 26 January 2026: परेड मार्ग पर पूर्ण बंदी, ये रास्ते सुबह से शाम तक बंद
गणतंत्र दिवस परेड के कारण निम्नलिखित प्रमुख सड़कें आम यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेंगी:
- विजय चौक से कर्तव्य पथ (पूरी लंबाई)
- सी-हेक्सागन (इंडिया गेट सर्कल) और उससे जुड़ी सभी सड़कें
- तिलक मार्ग (पूरा हिस्सा)
- बहादुर शाह जफर मार्ग
- नेताजी सुभाष मार्ग
- लाल किला और उसके आसपास की सभी पहुंच सड़कें
इन सड़कों पर सुबह से शाम तक कोई भी निजी वाहन या पैदल यातायात नहीं जा सकेगा। परेड मार्ग और आसपास की सड़कों पर पार्किंग भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। खड़ी गाड़ियों को टो करके हटा दिया जाएगा।
भारी वाहनों पर भी रोक: ट्रक-बसों के लिए विशेष प्रतिबंध
25 जनवरी की रात से लेकर 26 जनवरी शाम तक मध्य दिल्ली में ट्रकों, बसों और अन्य भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल जरूरी वाणिज्यिक वाहनों को निर्धारित मार्गों से ही जाने की अनुमति होगी।
Republic Day Parade Route Diversion: वैकल्पिक मार्ग, दिल्ली पुलिस की सलाह
दिल्ली पुलिस ने विभिन्न दिशाओं से आने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं:
- उत्तरी दिल्ली से मध्य/दक्षिणी दिल्ली: रिंग रोड और आउटर रिंग रोड का इस्तेमाल करें। नेताजी सुभाष मार्ग और दरियागंज से बचें।
- पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली: आईटीओ और बहादुर शाह जफर मार्ग से दूर रहें। पुलिस द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्गों का पालन करें।
- दक्षिणी दिल्ली से मध्य क्षेत्र: तिलक मार्ग और इंडिया गेट से दूर रहें। पुलिस के संकेतों और निर्देशों का पालन करें।
- यात्रियों से अपील है कि वे मेट्रो, बस या अन्य सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। निजी वाहनों से मध्य दिल्ली में आने से बचें।
Delhi Metro Special Services: दिल्ली मेट्रो की स्पेशल व्यवस्था, सुबह 3 बजे से शुरू होंगी सेवाएं
गणतंत्र दिवस के लिए दिल्ली मेट्रो ने विशेष व्यवस्था की है। 26 जनवरी को सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सुबह 3:00 बजे से शुरू होंगी। सुबह 6:00 बजे तक ट्रेनें हर 15 मिनट पर चलेंगी। इसके बाद नियमित समय-सारिणी लागू होगी। सभी स्टेशनों पर पार्किंग सुविधा पूरी तरह चालू रहेगी।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
- यात्रा से पहले मौसम और ट्रैफिक अपडेट चेक करें।
- मेट्रो, बस या अन्य सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें।
- परेड मार्ग से दूर रहें और पुलिस के संकेतों का पालन करें।
- पार्किंग प्रतिबंधित क्षेत्रों में गाड़ी न छोड़ें, वरना टो हो जाएगी।
- आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन 100 या 112 पर संपर्क करें।
गणतंत्र दिवस के इस राष्ट्रीय उत्सव को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए दिल्ली पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है ताकि परेड और एयर-शो बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।












Click it and Unblock the Notifications