Rekha Gupta: दिल्ली की चौथी मुख्यमंत्री महिला बनेंगी रेखा गुप्ता, जानिए इनसे पहले कौन-कौन महिला बनीं सीएम

Rekha Gupta Delhi CM: बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नाम पर मुहर लगा दी गई है। इसी के साथ, दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? इसपर चल रहा सस्पेंस भी आखिरकार बुधवार 19 फरवरी को खत्म हो गया। रेखा गुप्ता आज यानी गुरुवार 20 फरवरी को रामलीला मैदान में दिल्ली की नई सीएम के तौर पर शपथ लेंगी।

दिल्ली ने अब तक आठ मुख्यमंत्री देखे हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार 19 फरवरी को रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को नौंवा सीएम बनाने का एलान कर दिया है। इसी के साथ, रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनेगी। रेखा गुप्ता से पहले सिर्फ सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी ही दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री रही थीं।

Rekha Gupta

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस की शीला दीक्षित का नाम सबसे लंबे कार्यकाल वाली महिला मुख्यमंत्री का रहा है। शीला दीक्षित ने दिल्ली की सत्ता करीब 15 साल और 25 दिन तक संभाली है। शीला दीक्षित ने 3 दिसंबर 1998 से 28 दिसंबर 2013 तक दिल्ली पर शासन किया था। वहीं, सबसे कम दिनों तक भाजपा नेता सुषमा स्वरात ने दिल्ली पर शासन किया था।

सुषमा स्वराज ने 12 अक्तूबर 1998 से 03 दिसंबर 1998 तक दिल्ली की सत्ता संभाली थी। वहीं, आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली पर पांच महीन तक शासन किया। आतिशी ने 21 सितंबर 2024 से 20 फरवरी 2025 तक दिल्ली की सत्ता संभाली। वहीं, अब रेखा गुप्ता चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर आज यानी 20 फरवरी 2025 को शपथ लेंगी।

हरियाणा की रहने वाली है रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) हरियाणा के जींद जिले के जुलाना के नंदगढ़ गांव से ताल्लुक रखती हैं। नंदगढ़ में रेखा गुप्ता के दादा मनीराम और परिवार के लोग रहते थे। पिता जयभगवान बैंक मैनेजर बने तो दिल्ली में ड्यूटी थी। इस कारण वे दिल्ली में परिवार के साथ जा बसे। रेखा गुप्ता से पहले अरविंद केजरीवाल और सुषमा स्वराज का भी हरियाणा से जुड़ाव रहा था।

ये भी पढ़ें: Delhi CM Salary: दिल्‍ली की नई मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता को हर महीने कितनी मिलेगी सैलरी और सुविधाएं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+