100 दिन की CM रेखा गुप्ता का रिपोर्ट कार्ड, क्या हैं 15 बड़ी नाकामियां? दिल्ली BJP सरकार पर AAP का वार
Rekha Gupta government 100 Days: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा सरकार के आज 30 मई को 100 दिन पूरे हो रहे हैं। इन सौ दिनों में भाजपा और आम आदमी पार्टी ने एक-दूसरे के कामकाज पर सवाल उठाने का कोई मौका नहीं छोड़ा।
दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के एक दिन पहले, गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने रेखा गुप्ता सरकार पर हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि ये सौ दिन केवल विफलताओं से भरे रहे। आप नेताओं ने प्रेस वार्ता कर दिल्ली भाजपा सरकार की 15 कमियां भी गिनाईं।

यह भी पढ़ें- Rekha Gupta CM Delhi: रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाकर BJP ने दोहराया 1993 का इतिहास
रेखा गुप्ता ने पिछली सरकार पर साधा निशाना
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एलएनजेपी अस्पताल में जेनेटिक्स वार्ड समेत 3 इकाइयों के उद्घाटन के मौके पर कहा कि दिल्ली की पिछली सरकार (आप) स्वास्थ्य ढांचे को लेकर बहुत शोर मचाती थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन की सिफारिश है कि प्रति एक हजार लोगों पर अस्पताल में कम से कम दो बिस्तर होने चाहिए। लेकिन दिल्ली में एक हजार लोगों पर मात्र 0.42 बिस्तर हैं। अगर निजी क्षेत्र को भी जोड़ लें, तो भी प्रति हजार लोगों पर 1.5 बिस्तर ही उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें- Rekha Gupta: पहली बार की MLA रेखा गुप्ता को Delhi CM बनाकर BJP ने किस बात का ईनाम दिया? लोग पूछ रहे सवाल
आप ने भाजपा सरकार पर बोला हमला
इधर, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना, आप के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज, विधायक संजीव झा और कुलदीप कुमार ने प्रेस वार्ता कर भाजपा पर जमकर हमला बोला। आतिशी ने कहा कि भाजपा सरकार 100 दिनों में फेल हो गई। कोई नई योजना नहीं लाई। इसके उलट, आप सरकार द्वारा शुरू की गई जनहितकारी योजनाओं को ही बंद कर दिया गया।
आप ने गिनाईं भाजपा सरकार की ये 15 कमियां
- भीषण गर्मी में भी लंबे-लंबे पावर कट।
- बिजली बिलों के दाम बढ़े।
- प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ी।
- पानी की सप्लाई में कमी।
- नल में आ रहा सीवर का गंदा पानी।
- गर्मियों में एक्यूआई 500 के पार पहुंचा।
- सड़क हादसों में जान बचाने वाली 'फरिश्ते स्कीम' बंद।
- भाजपा ने दफ्तरों से बाबा साहेब और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें हटाईं।
- मोहल्ला क्लीनिक बंद होने से लाखों लोगों को दवाइयां और जांच सेवाएं नहीं मिलीं, स्टाफ बेरोजगार हुआ।
- बस मार्शल और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की नौकरियां बहाल नहीं की गईं, युवाओं से विश्वासघात।
- महिलाओं को 2,500 रुपए नहीं मिले।
- होली पर मुफ्त सिलेंडर नहीं मिला, सिलेंडर 500 रुपए का नहीं किया गया।
- प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त ऑपरेशन और प्राइवेट लैब में मुफ्त टेस्ट बंद किए गए।
- 25,000 विधवा महिलाओं की पेंशन काटी गई।
- झुग्गियों को उजाड़कर लोगों को बेघर किया गया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम क्या रहा?
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 5 फरवरी को 60.54% मतदान हुआ था। मतगणना 8 फरवरी को हुई थी। दिल्ली चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जिससे पार्टी ने लगभग तीन दशकों बाद राजधानी में सत्ता में वापसी की। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस पार्टी लगातार तीसरी बार एक भी सीट जीतने में असफल रही।
यह भी पढ़ें- दिल्ली CM रेखा गुप्ता के ये 5 खास IAS अफसर कौन हैं? BJP सरकार में किसको क्या काम सौंपा?
इस चुनाव में कई प्रमुख आप नेताओं को हार का सामना करना पड़ा, जिनमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं, जो नई दिल्ली सीट से भाजपा के प्रवेश वर्मा से 4,089 वोटों से हार गए। भाजपा ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया, जो शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गईं। उनसे पहले आप की आतिशी मार्लेना दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं।












Click it and Unblock the Notifications