Rekha Gupta CM Delhi: रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाकर BJP ने दोहराया 1993 का इतिहास
Rekha Gupta Chief Minister Delhi: रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुना गया है। दिल्ली कई नई सीएम रेखा गुप्ता शालीमार बाग से भाजपा विधायक हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में 20 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पद व गोपनीयता की शपथ लेंगी। भाजपा ने रेखा गुप्ता को दिल्ली सीएम बनाकर 32 साल पुराना इतिहास दोहराया है।
यह भी पढ़ें- Rekha Gupta Chief Minister Delhi: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम, कल रामलीला मैदान में लेंगीं शपथ
बता दें कि Delhi CM बनने वालों की दौड़ में Rekha Gupta सबसे आगे चल रही थीं। 19 फरवरी 2025 की शाम को बीजेपी मुख्यालय दिल्ली में भाजपा विधायक दल की बैठक में नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले विधायक प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे भाजपा के सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से पास किया। दिल्ली मुख्यमंत्री की कुर्सी पर RSS की पसंद रेखा गुप्ता मूलरूप से हरियाणा के जुलाना की रहने वाली हैं।

भाजपा मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान अक्सर चौंकाती रही है। दिल्ली से पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नए चेहरे को बैठाकर सबको चौंका चुकी है। अब दिल्ली की बारी आई तो महिला मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता को चुनकर दिल्ली मुख्यमंत्री के नाम का सस्पेंस खत्म कर दिया।

Rekha Gupta Shalimar Bagh MLA: रेखा गुप्ता शालीमार बाग से पहली बार विधायक
रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। पहली बार चुनाव जीता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की तीन बार की विधायक बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराकर दिल्ली विधानसभा चुनाव पहुंचीं है और दिल्ली मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने जा रही हैं। आज भाजपा विधायक दल की नेता चुन ली गई हैं।

Who is Rekha Gupta: Delhi CM बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रही रेखा गुप्ता कौन हैं? सीएम बन सकने की वजहें
दरअसल, साल 1993 में दिल्ली में फिर से विधानसभा चुनाव होने शुरू हुए तो शालीमार बाग सीट पर भाजपा साहिब सिंह वर्मा को टिकट दिया था। साहिब सिंह वर्मा ने 40,077 वोट हासिल करते हुए कांग्रेस एससी वत्स को 21,770 वोटों से हरा दिया था।
साल 1993 में दिल्ली की भाजपा सरकार में 2 साल 86 दिन मोतीनगर सीट से विधायक मदनलाल खुराना और फिर शालीमार सीट से विधायक साहिब सिंह वर्मा दिल्ली मुख्यमंत्री बने, जो 2 साल 228 दिन तक दिल्ली सीएम पद पर रहे। फिर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार आ गई।
प्रवेश वर्मा के पिता हैं साहिब सिंह वर्मा
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल को हराने वाले भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के पिता हैं। प्रवेश वर्मा का नाम भी दिल्ली मुख्यमंत्री बन सकने वालों की दौड़ में शामिल रहा। अब रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनती हैं तो शालीमार बाग दिल्ली की वोट सीट बन जाएगी, जिसने दो मुख्यमंत्री दिए हैं।
यह भी पढ़ें- Rekha Gupta Net Worth: कितनी अमीर रेखा गुप्ता? दिल्ली में BJP के CM फेस की प्रबल दावेदार, जानें कितने बच्चे?
उल्लखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर एक फेज में 5 फरवरी को मतदान हुआ। 8 फरवरी काे दिल्ली चुनाव के नतीजे आए। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीती और 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की। आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई जबकि कांग्रेस खाली हाथ रही।












Click it and Unblock the Notifications