Rekha Gupta: पहली बार की MLA रेखा गुप्ता को Delhi CM बनाकर BJP ने किस बात का ईनाम दिया? लोग पूछ रहे सवाल
Rekha Gupta CM Delhi: दिल्ली के शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी 2025 की दोपहर को दिल्ली के रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। रेखा गुप्ता पहली बार की विधायक व भाजपा में सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में आई भाजपा ने रेखा गुप्ता को दिल्ली सीएम बनाकर सबको चौंका दिया। इनके सामने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे व नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो व दो बार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा तक पीछे रह गए।

19 फरवरी 2025 की शाम को दिल्ली भाजपा मुख्यालय में दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को विधायक दल की नेता चुनने व दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही रेखा गुप्ता के सोशल मीडिया पर पुराने पोस्ट वायरल हो रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर भाजपा ने रेखा गुप्ता को राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाकर किस बात का ईनाम दिया है?
यह भी पढ़ें- Rekha Gupta CM Delhi: रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाकर BJP ने दोहराया 1993 का इतिहास
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रेखा गुप्ता की पुरानी पोस्ट पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से संबंधित हैं। 5 अक्टूबर 2016 की एक पोस्ट में रेखा गुप्ता ने अपने टवीटर हैंडल (एक्स) से लिखा था कि 'केजरीवाल अपना जन्मदिन कभी नहीं मनाता। उन्होंने अपनी मां से घटना का वीडियो मांगा था, जिसे वो नहीं दे सकी थीं....।'

रेखा गुप्ता के टवीटर हैंडल (एक्स) से दूसरी पोस्ट में अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए लिखा है कि 'दिल्ली तेरे बाप की भी नहीं है, जो तू यहां मुख्यमंत्री बनकर बकवास कर रहा है। दिल्ली जनता की है और जनता ही तुझे तेरी मां की कोख में वापिस भिजवाएगी।'
अब फरवरी 2025 में रेखा गुप्ता की मुख्यमंत्री बनने पर सोशल मीडिया पर यूजर उनके पुरानी पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि 'जो जितना बड़ा गालीबाज उसका उतना बड़ा पद। यहीं है बीजेजी की 'गाली दो, पद पाओ' नीति। बधाई दिल्ली वालों...तुमको गालीबाज मुख्यमंत्री मिली है। '
"हारते नहीं तो रमेश बिधूड़ी बनते दिल्ली सीएम"
उधर, रेखा गुप्ता के दिल्ली मुख्यमंत्री बनने पर सोशल मीडिया पर यूजर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी को लेकर भी पोस्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Jaiky Yadav ने लिखा -'रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं, उसके बाद रेखा गुप्ता के पुराने ट्वीट्स और विडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें उनकी भाषा और व्यवहार पर लोग सवाल उठा रहे हैं, अगर उन विडियोज और ट्वीट्स को देखकर रेखा गुप्ता की मेहनत का अंदाज़ा लगाया जाए फिर तो कोई भी कहेगा कि रमेश बिधूड़ी ने रेखा गुप्ता से ज़्यादा मेहनत की थी उस मामले में लेकिन बेचारे रमेश बिधूड़ी जी हार गए थे। अगर ये हारते न तो शायद रमेश बिधूड़ी जी ही मुख्यमंत्री बन सकते थे।'

नई संसद में रमेश बिधूड़ी ने निकाली थीं गालियां
दरअसल, 21 सितंबर 2022 को नई संसद में विशेष सत्र के चौथे दिन दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर लोकसभा में बोल रहे थे। उस दौरान रमेश बिधूड़ी ने सपा सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। बाद में रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए भी अपमानजनक भाषा बोली।
रमेश बिधूड़ी ने आतिशी पर की विवादित टिप्पणी
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना पर भी विवादित टिप्पणी की। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार दिल्ली के रोहिणी में एक रैली को संबोधित करते हुए रमेश बिधूड़ी ने कहा था, ''मार्लेना सरनेम को बदलकर सिंह कर लिया। वहीं केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ नहीं जाने के लिए बेटे की कसम खाई थी। यही इन लोग का चरित्र है।
आतिशी के सामने रमेश बिधूड़ी चुनाव हारे
रमेश बिधूड़ी ने आतिशी मार्लेना के सामने कालकाजी सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव भी लड़ा, मगर हार गए। आप की आतिशी को 52,154 व बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को 48,633 मिले। हार-जीत का अंतर 3,521 वोट रहा।
रेखा गुप्ता को क्यों बनाया दिल्ली मुख्यमंत्री?
दिल्ली की सियासी हवा और भाजपा की राजनीति समझने कहते हैं कि रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने के पीछे कई वजह हैं। भाजपा ने आरएसएस के इशारे पर रेखा गुप्ता को दिल्ली की कमान सौंपी है। आरएएस से जुड़ी रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से आती हैं। अरविंद केजरीवाल भी इसी समुदाय से हैं। भाजपा आप की तरह दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री देना चाहती थी। रेखा गुप्ता की बेदाग छवि और भाजपा आलाकमान से सीधी पहुंच ने भी उन्हें दिल्ली का सीएम बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें- Parvesh Verma: केजरीवाल को हराकर भी Delhi CM की रेस में कहां पिछड़ गए प्रवेश वर्मा? पढ़िए अंदर की 3 वजह












Click it and Unblock the Notifications