Rekha Gupta CM Delhi: रेखा गुप्ता के दिल्ली मुख्यमंत्री बनते ही सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ बढ़ रहे फॉलोअर्स
Rekha Gupta Delhi Chief Minister: दिल्ली की राजनीति में आज 19 फरवरी 2025 को बड़ा उलटफेर हुआ है। दिल्ली बीजेपी की महासचिव रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री घोषित किया गया है। शालीमार बाग विधानसभा सीट से MLA रेखा गुप्ता को बीजेपी विधायक दल की बैठक में पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है। 20 फरवरी 2025 को रेखा गुप्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में पद व गोपनीयता की शपथ लेंगीं।
यह भी पढ़ें- Rekha Gupta Chief Minister Delhi: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम, कल रामलीला मैदान में लेंगीं शपथ
रेखा गुप्ता के दिल्ली की मुख्यमंत्री बनते ही सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स धड़ाधड़ बढ़ रहे हैं। दिल्ली मुख्यमंत्री के नाम ऐलान का होने से पहले रेखा गुप्ता के सोशल मीडिया अकाउंट पर 23 हजार थे, जो रेखा गुप्ता को सीएम बनाए जाने के महज में ही बढ़कर 33 हजार हो गए। लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। रेखा गुप्ता के सोशल मीडिया अकाउंट के बायो में दिल्ली मुख्यमंत्री पद अपडेट भी कर दिया गया है।

रेखा गुप्ता के सोशल मीडिया अकाउंट (Rekha Gupta Instagram Facepook)
रेखा गुप्ता फेसबुक -ISUPPORTREKHAGUPTA
रेखा गुप्ता इंस्टाग्राम- bjprekhagupta
रेखा गुप्ता एक्स gupta_rekha
रेखा गुप्ता वेबसाइट- rekhagupta.in

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की शिक्षा (Delhi CM Rekha Gupta Education)
रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जींद जिले के नगर जुलाना (नंदगढ़ गांव) में हुआ। उनके दादा एक आढ़तिया थे। उनके पिता जयभगवान बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत थे। दिल्ली में शिक्षा प्राप्त करने के बाद रेखा गुप्ता ने एलएलबी की डिग्री हासिल की और राजनीति में कदम रखा।

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की राजनीतिक यात्रा ( Delhi Chief Minister Rekha Gupta Political journey)
रेखा गुप्ता ने 1992 में ABVP से जुड़कर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ में सचिव और बाद में अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने लगातार अपनी राजनीतिक यात्रा को आगे बढ़ाया। 2007 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद बनने के बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। 2023 और 2025 में शालीमार बाग से दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद वे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं।

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का परिवार, पति व बेटा-बेटी कौन? (Delhi Chief Minister Rekha Gupta's family, husband, son and daughter?)
रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता पेशे से स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी हैं और राजनीति से सीधे तौर पर जुड़े नहीं हैं, लेकिन हमेशा रेखा का समर्थन किया है। उनके दो बच्चे हैं - बेटा निकुंज गुप्ता, जो अभी पढ़ाई कर रहा है, और बेटी हर्षिता गुप्ता, जो अपने पिता की तरह बिजनेस में रुचि रखती हैं।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति कितनी है? (Delhi Chief Minister Rekha Gupta Net Worth)
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र से दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक, रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति ₹5.3 करोड़ है। इसमें ₹1.2 करोड़ की देनदारी और ₹72.94 लाख बैंक डिपॉजिट शामिल हैं। इसके अलावा, उनके पास ₹53 लाख की LIC पॉलिसी और ₹9.29 लाख के शेयर निवेश भी हैं। वे और उनके पति मनीष गुप्ता के पास मारुति XL6 और 225 ग्राम की ज्वैलरी भी है।













Click it and Unblock the Notifications