Rekha Gupta Chief Minister Delhi: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम, कल रामलीला मैदान में लेंगीं शपथ
Rekha Gupta Chief Minister Delhi: रेखा गुप्ता को दिल्ली मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान आज 19 फरवरी 2025 की शाम को बीजेपी मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में हुआ है। अब 20 फरवरी 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे दिल्ली की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें दिल्ली सीएम और मंत्री पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे।
यह भी पढ़ें- Who is Rekha Gupta: Delhi CM बनीं रेखा गुप्ता कौन हैं? पढ़िए कैसे बनें मुख्यमंत्री बनने के समीकरण
विधायल दल की बैठक में नई दिल्ली सीट से विधायक प्रवेश वर्मा ने दिल्ली की शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। फिर सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया। रेखा गुप्ता मूलरूप से हरियाणा के जुलाना की रहने वाली हैं।

दिल्ली में भाजपा की सुषमा स्वराज के बाद रेखा गुप्ता दूसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। 51 वर्षीय रेखा गुप्ता से पहले दिल्ली में कांग्रेस की शीला दीक्षित व आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना भी मुख्यमंत्री बन चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक जीत के बाद, दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनी है। दिल्ली चुनाव 2025 में भाजपा ने कुल 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की और आम आदमी पार्टी (AAP) को 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस का खाता ही नहीं खुला।

दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कौन हैं (Who is Rekha Gupta female Chief Minister of Delhi )
रेखा गुप्ता दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं। रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व महासचिव और अध्यक्ष रही हैं। भाजपा में रेखा गुप्ता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य और पार्टी की दिल्ली राज्य इकाई की महासचिव हैं।
रेखा गुप्ता वर्ष 1996-1997 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष बनीं। साल 2007 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव के लिए चुनी रेखा गुप्ता ने साल 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव जीता। मेयर का चुनाव हार गईं। रेखा गुप्ता की उम्र 50 साल है। इन्होंने ग्रेजुएशन कर रखा है।
रेखा गुप्ता शालीमार बाग चुनाव परिणाम
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की तीन बार की विधायक बंदना कुमारी को हराया है।
शालीमार बाग विधानसभा चुनाव 2025 में रेखा गुप्ता ने कुल 68,200 और आप की बंदना कुमारी ने 38,605 वोट हासिल किए। हार-जीत का अंतर 29,595 रहा।
शालीमार बाग से जीतकर साहिब सिंह वर्मा भी बने थे सीएम
दिल्ली विधानसभा चुनाव 1993 में भाजपा के साहिब सिंह वर्मा ने चुनाव जीता और वे दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। अब दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के हराने वाले प्रवेश वर्मा पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद प्रवेश वर्मा का नाम भी दिल्ली के मुख्यमंत्री बन सकने वालों की दौड़ में शामिल था।
दिल्ली मुख्यमंत्रियों की सूची
चौधरी ब्रह्म प्रकाश
कार्यकाल: 17 मार्च 1952 - 12 फ़रवरी 1955 (2 साल, 332 दिन)
क्षेत्र: नांगलोई
दल: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
गुरुमुख निहाल सिंह
कार्यकाल: 12 फ़रवरी 1955 - 1 नवम्बर 1956 (1 साल, 263 दिन)
क्षेत्र: दरिया गंज
दल: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(पद समाप्त, 1956-93)
मदन लाल खुराना
कार्यकाल: 2 दिसम्बर 1993 - 26 फ़रवरी 1996 (2 साल, 86 दिन)
क्षेत्र: मोती नगर
दल: भारतीय जनता पार्टी
साहिब सिंह वर्मा
कार्यकाल: 26 फ़रवरी 1996 - 12 अक्टूबर 1998 (2 साल, 228 दिन)
क्षेत्र: शालीमार बाग
दल: भारतीय जनता पार्टी
सुषमा स्वराज
कार्यकाल: 12 अक्टूबर 1998 - 3 दिसम्बर 1998 (52 दिन)
क्षेत्र: कोई नहीं
दल: भारतीय जनता पार्टी
शीला दीक्षित
कार्यकाल: 3 दिसम्बर 1998 - 28 दिसम्बर 2013 (15 साल, 25 दिन)
क्षेत्र: नई दिल्ली
दल: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
अरविन्द केजरीवाल
कार्यकाल: 28 दिसम्बर 2013 - 14 फ़रवरी 2014 (49 दिन)
क्षेत्र: नई दिल्ली
दल: आम आदमी पार्टी
राष्ट्रपति शासन
कार्यकाल: 15 फ़रवरी 2014 - 13 फ़रवरी 2015 (363 दिन)
दल: N/A
अरविन्द केजरीवाल
कार्यकाल: 14 फ़रवरी 2015 - 21 सितम्बर 2024 (9 साल, 362 दिन)
क्षेत्र: नई दिल्ली
दल: आम आदमी पार्टी
आतिशी मार्लेना
कार्यकाल: 21 सितम्बर 2024 - वर्तमान (142 दिन)
क्षेत्र: कालका जी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
दल: आम आदमी पार्टी












Click it and Unblock the Notifications