दिल्ली में रेड लाइट ऑन, गाड़ी अभियान के तहत लोगों से अपील, गोपाल राय ने खुद संभाला मोर्चा
दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए प्रदेश की अरविंद केजरीवाल सरकार एक के बाद एक बड़े कदम उठा रही है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली में रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान की शुरुआत की है।
इस अभियान के तहत लोगों को रेड लाइट पर अपनी गाड़ी को बंद करने के लिए कहा जा रहा है ताकि प्रदूषण को कम किया जा सके। गोपाल राय ने कहा कि अभियान चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है और इसके परिणाम देखे को मिल रहे हैं। बायो मास का प्रदूषण बढ़ रहा है, ऐसे में कार का प्रदूषण कम करने से असर दिखाई दे रहा है।

गोपाल राय ने कहा कि बायोमास बर्निंग का पॉल्यूशन बढ़ रहा है, ऐसे में अगर सभी लोग रेड लाइट पर इंजन बंद करते हैं तो निश्चित रूप से इसका असर दिखेगा। जो हमारे 13 हॉटस्पॉट हैं वहां पर एक्यूआई 300 से कम है।
दिनभर का एक्यूआई 300 के पार नहीं जाएगा। पराली की घटनाएं कम हो रही हैं। पिछले साल की तुलना में पराली जलने की घटनाएं इस साल कम हो रही है, जिसका साफ असर दिख रहा है।
गोपाल राय ने लोगों से अपील की है कि वह दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए अपना योगदान दें। गोपाल राय ने कहा दिल्ली में वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए आज बाराखंभा चौराहे पर 'रेड लाइट ऑन , गाड़ी ऑफ' अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया।
दिल्ली के लोगों से अपील है कि रेड लाइट पर अपने वाहनों के इंजन को बंद करें और दिल्ली के पर्यावरण को बेहतर करने में अपना सहयोग दें। बता दें कि दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से प्रदूषण को कम करने के लिए प्रदेश सरकार अभियान चला रही है।












Click it and Unblock the Notifications