Rau's IAS: केंद्र की हाईलेवल कमेटी गठित, 18 कोचिंग के बेसमेंट सील, गुस्से में छात्र, अब तक क्या- क्या हुआ?
Rau's Coaching Centre Incident: दिल्ली ओल्ड नगर स्थिति राव कोचिंग संस्थान में हुए हादसे में मौतों के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन जारी हैं। कहीं कैंडिल मार्च तो कहीं सड़क जाम कर विरोध का सिलसिला जारी है। इस बीच पांच आरोपियों कि गिरफ्तारी हुई, और कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की हिरासत में भेजा गया। मामले की जांच के लिए अब केंद्र ने एक उच्च स्तरीय कमेटी भी गठित की है, जो 30 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थिति राव कोचिंग सेंटर करीब 7 दशक पुराना है। इस संस्थान ने कई स्टूडेंट्स के सपनों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन प्रबंधन की कमी के चलते जब यहां तीन स्टूटेंट्स की मौत हो गई, तो खुलकर कोचिंग संस्थान की अव्यवस्था सामने और और यहां ताला लग गया।

केंद्र ने गठित की हाईलेवल जांच समित
केंद्र सरकार ने हादसे में स्टूडेंट्स की मौत के मामले की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी गठित कर दी। कमेटी से केंद्र ने 30 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली के पुराने राजिंदर नगर में एक कोचिंग सेंटर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की है। समिति कारणों की जांच करेगी, जिम्मेदारी तय करेगी, उपाय सुझाएगी और नीति में बदलाव की सिफारिश करेगी।"
केंद्र की ओर जारी बयान में आगे कहा कि जांच समित में संयोजक के रूप में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) में अतिरिक्त सचिव, दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव (गृह), विशेष पुलिस आयुक्त (दिल्ली पुलिस), अग्निशमन सलाहकार और एमएचए में संयुक्त सचिव शामिल किए गए हैं।
एलजी ने पीड़ित परिवारों के लिए किया सहायता ऐलान
एलजी कार्यालय ने पीड़ित परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया है।
छात्रों का विरोध जारी
इस बीच सोमवार को छात्रों का आक्रोश खुलकर सामने और वे फिर सड़कों पर उतरे। मुखर्जी नगर मेल रोड सोमवार को जाम हो गया। आक्रोशित छात्रों ने विकास दिव्यकीर्ति के घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। राजेंद्र नगर में भी छात्रों ने विरोध किया। वहीं मुखर्जी नगर में भी छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
18 कोचिंग सेंटर के बेसमेंट नगर निगम ने किया सील
राव कोचिंग सेंटर हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम की मेयर शैली ओबेरॉय के आदेश पर ओल्ड राजेंद्र नगर और उसके आसपास के कुल 13 कोचिंग सेंटर के बेसमेंट को को सील किया था। इसके अलावा इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सड़कों पर खुदाई करके जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा पांच और बेसमेंट सोमवार को सील किए गए।
एमसीडी ने एक बयान के मुताबिक, दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर कोचिंग सेंटर हादसे के बाद एमसीडी ने आज कुल 5 बेसमेंट सील किए हैं। जिसमं दृष्टि आईएएस इंस्टीट्यूट, वाजी राम आईएएस इंस्टीट्यूट, वाजीराम और रवि इंस्टीट्यूट, वाजीराम और आईएएस हब, श्रीराम आईएएस इंस्टीट्यूट शामिल हैं। एमसीडी ने करोल बाग जोन के ओल्ड राजिंदर नगर में कोचिंग सेंटरों के बाहर अवैध अतिक्रमण हटा दिया है और चबूतरे और रैंप तोड़ दिए हैं। एमसीडी सभी जोनों में बेसमेंट में नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटरों और अन्य संपत्तियों की पहचान करने के लिए एक सर्वेक्षण भी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications