Rajya Sabha: संसद में निर्मला सीतारमण ने AAP नेता राघव चड्ढा की क्यों की तारिफ?
Rajya Sabha: बुधवार, 25 मार्च को राज्यसभा में एक मजेदार वाकया हुआ जिसमें वित्त मंत्री आप सांसद राघव चड्ढा की चुटकी लेते दिखीं। दरअसल, आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने बुधवार को उच्च सदन में बैंकों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा था कि सरकारी बैंक आम जनता का भरोसा खो रहे हैं। उनके हालात पर देश की जनता भरोसा नहीं कर पा रही है।
राघव चड्ढा की इन बातों पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उनकी चुटकी लेते हुए मजाकिया अंदाज में इसका जवाब दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि राघव चड्ढा का पश्चिमी दुनिया से जुड़ा अनुभव देशवासियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

Rajya Sabha: मजाकिया अंदाज में बोली वित्त मंत्री?
वित्त मंत्री ने राघव चड्ढा के सवालों के जवाब में राज्यसभा में कहा, "मुझे थोड़ा मजा आया, अगर राघव चड्ढा जी बुरा ना मानें तो, उन्होंने बैंकों में पंखों की संख्या, बैंकों की स्थिति और यहां तक कि कौन से दीवारों पर पेंट हुआ है, इसे भी ध्यान से देखा। ये देखकर मुझे बहुत संतोष हुआ कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में व्यस्त रहने वाले सांसद ने समय निकालकर ग्रामीण बैंकों का दौरा किया। राघव चड्ढा, कृपया इस तरह के और भी काम करें, इससे देशवासियों को मदद मिलेगी। वित्त मंत्री के भाषण पर प्रतिक्रिया देते समय चड्ढा मुस्कुराते हुए देखे गए
Rajya Sabha: राघव चड्ढा का बैंकिंग सिस्टम पर किया था सवाल
बुधवार को राघव चड्ढा ने बैंकों की खराब कस्टमर सर्विस, ग्रामीण इलाकों में सीमित बैंकिंग सुविधाएं और बढ़ते साइबर फ्रॉड को लेकर सरकार को घेरा था। उन्होंने भारतीय बैंकिंग सिस्टम के संकटों पर गहरी चिंता व्यक्त की थी और 2024 के बैंकिंग लॉज (अमेंडमेंट) बिल पर चर्चा करते हुए केंद्र सरकार की नीयत पर सवाल उठाए थे।
राघव चड्ढा ने सरकार से आग्रह किया कि शिक्षा और होम लोन की ब्याज दरों की अधिकतम सीमा तय की जाए । पहली बार घर खरीदने वालों को सस्ते ब्याज दरों पर लोन मिले।
डिजिटल बैंकिंग के खतरों पर चिंता व्यक्त करते हुए आप सांसद ने कहा कि डिजिटल बैंकिंग में धोखाधड़ी बढती जा रही है। उन्होंने बताया कि FY 2024 में 36,075 बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले रिपोर्ट हुए हैं। साइबर धोखाधड़ी से 2,054.6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications