Delhi Road Cave जैसी बनी! बारिश की मार नहीं झेल सकी जर्जर सड़क, बड़ा हिस्सा धंसा, Photos
जर्जर सड़क और निर्माण में खामी उस समय उजार हो गई, जब राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। बारिश के कारण Delhi Road Cave जैसी बन गई। इससे सड़क पर खाई जैसा नजारा दिखा।

Rainfall के कारण सड़कों की बदहाल तस्वीरें आम बात हैं, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में सड़कों के गुफानुमा गड्ढे चौंकाते हैं। Delhi Road Cave में बदलती दिखी, जब सोमवार को भारी बारिश के बाद Pandit Trilok Chand Sharma Marg पर सड़क धंस गई।
किसी के हताहत होने की आशका नहीं
जिस जगह हादसा हुआ वहां से गुजर रहे लोगों को काफी परेशआनी का सामना करना पड़ा। सड़क धंसने से गुफा जैसी तस्वीर उभरी जिससे राहगीरों के बीच हड़कंप मच गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पहली बारिश में खुल गई कलई
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) में सोमवार को मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद हौज रानी इलाके में पंडित त्रिलोक चंद शर्मा मार्ग पर सड़क का एक हिस्सा धंस गया।
सड़क धंसने के बाद भी वाहनों का तांता
आवागमन सुचारू करने और रास्ते को बहाल करने के लिए स्थानीय राहत और बचाव दल के साथ MCD की टीम भी लगाई गई है। ANI की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सड़क का बड़ा हिस्सा धंसने के बावजूद वहां से वाहन सवार गुजर रहे हैं।
स्कूटी सवार युवती गड्ढे में गिरी
इससे पहले सड़क धंसने का मामला देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सामने आया था। मुंबई में पाइप फटने के कारण सड़क घंस गई थी। इस हादसे की वायरल वीडियो में स्कूटी सवार युवती सड़क धंसने के बाद पलक झपकते गड्ढे में समा जाती है।












Click it and Unblock the Notifications