दिल्ली सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को राघव चड्ढा ने बताया साजिश, आप का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का किया ऐलान
कथित शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद की केजरीवाल को अरेस्ट किए जाने के बाद से आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी को आप नेता और राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने जांच एजेंसी की एक साजिश का हिस्सा बताया है। इसके साथ ही आप सांसद राघव ने देश व्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है।

राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हिरासत में लिए गए केजरीवाल की गिरफ्तारी एक साजिश का हिस्सा थी। इस मामले में 2022 की दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति के कार्यान्वयन से संबंधित कथित अनियमितताएं और मनी लॉन्ड्रिंग शामिल है, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था।
आप नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए मुफ्त बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और परिवहन सेवाएं प्रदान करने सहित दिल्ली के विकास में केजरीवाल के योगदान पर प्रकाश डाला।
एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में, चड्ढा ने केजरीवाल के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा, "135 करोड़ भारतीयों का प्यार और आशीर्वाद अरविंद केजरीवाल जी के साथ है।"
दिल्ली के मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की और इसे अवैध और विपक्षी आवाज को दबाने का प्रयास बताया। इंडिया ब्लॉक पार्टियों ने केजरीवाल का समर्थन किया और ईडी को राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल करने के लिए भाजपा की आलोचना की।












Click it and Unblock the Notifications