'जब तक थे आज्ञाकारी, तभी तक थे संस्कारी', राघव चड्ढा ने राष्‍ट्रपति से मुलाकात के बाद AAP पर लगाए आरोप

Raghav Chadha Accuses Punjab Government: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर "बदले की राजनीति" में लिप्त होने का आरोप लगाया है। चड्ढा ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार उन सांसदों को निशाना बनाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है, जिन्होंने हाल ही में पार्टी छोड़ दी और राज्यसभा में भाजपा में शामिल हुए हैं।

यह आरोप संदीप पाठक की सुरक्षा वापस लेने और उन पर गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद आया है। राघव चड्ढा ने यह भी आरोप लगाया है कि पार्टी बदलने वाले सांसदों को राज्य एजेंसियों द्वारा धमकियों और दबाव बनाने वाली कार्रवाइयों का सामना करना पड़ा है।

Raghav Chadha

राघव चड्ढा ने कहा, "उन सभी सांसदों ने, जिन्होंने आम आदमी पार्टी से असहमत होने और उसे छोड़ने के अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग किया, इन सभी घटनाओं और घटनाक्रमों को आज भारत के राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

'जब तक थे आज्ञाकारी, तभी तक थे संस्कारी, साथ छोड़ते ही बता दिया 'भ्रष्टाचारी?'

मीडिया से बात करते हुए राघव चड्ढा ने आम आदमी पर तंज कसते हुए कहा, जब तक थे आज्ञाकारी, तभी तक थे संस्कारी, साथ छोड़ते ही बता दिया 'भ्रष्टाचारी?' जो लूट-खसोट को बताता हो 'कट्टर ईमानदारी, आख़िर कोई कैसे निभाता उनसे यारी?

पार्टी छोड़ने वाले सांसदों को परेशान किया जा रहा

उन्होंने आगे कहा, "आम आदमी पार्टी, जो हर दूसरे पर बदले की राजनीति का आरोप लगाती है, आज खुद खतरनाक बदले की राजनीति में लिप्त है। 24 अप्रैल से, जब हमने आप छोड़ी और भाजपा में शामिल हुए, हमारे सांसदों को व्यवस्थित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है और परेशान किया जा रहा है।"

राघव चड्ढा ने दावा किया कि पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह पर हमला किया गया है, जबकि उद्योगपति और सांसद राजेंद्र गुप्ता के व्यावसायिक कार्यों में कथित तौर पर बाधा डाली गई है।

'बदले की राजनीति कर रही AAP'

उन्होंने आरोप लगाया, "हमने 24 अप्रैल को आम आदमी पार्टी छोड़ी और भाजपा में शामिल हुए। तब से हमारे सांसदों को परेशान करना शुरू कर दिया गया है। पहले, विश्व कप विजेता क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर के बाहर 'गद्दार' लिखा गया। पंजाब पुलिस की मदद से उनके निवास पर पत्थर फेंके गए और उनके परिवार को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक नारे लगाए गए।"

"फिर, हमारे सहयोगी राजेंद्र गुप्ता, जो पद्मश्री से सम्मानित हैं और पंजाब के मालवा क्षेत्र में एक प्रमुख फैक्ट्री चलाते हैं - लगभग 30,000 लोगों को आजीविका प्रदान करते हैं - उनकी फैक्ट्री को निशाना बनाया गया। पंजाब सरकार ने कथित तौर पर उसकी पानी की आपूर्ति काट दी, और प्रदूषण बोर्ड ने उसे बंद कराने की कार्रवाई शुरू करने के लिए छापे मारे।"

संदीप यादव के खिलाफ मनगढ़ंत मामले दर्ज किए गए

राघव चड्ढा ने यह भी दावा किया कि सांसद संदीप पाठक के खिलाफ "दुर्भावनापूर्ण और मनगढ़ंत" मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों को उन्होंने पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित बताया।

राघव चड्ढा ने इन मामलों को "हास्यास्पद" बताते हुए कहा, "ये एफआईआर और नोटिस इतने हास्यास्पद हैं कि वे जिस कागज पर लिखे गए हैं, उसके भी काबिल नहीं हैं। न्यायपालिका उन्हें सिरे से खारिज कर देगी।" उन्होंने आगे कहा, "आप की एक राज्य में सरकार है और वहां की पुलिस पर उसका नियंत्रण है। भाजपा की 21 राज्यों में सरकारें हैं और उन राज्यों की पुलिस बलों पर उसका नियंत्रण है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+