राजेंद्र पाल गौतम की जगह राज कुमार आनंद होंगे दिल्ली के नए मंत्री, CM केजरीवाल ने LG को भेजा नाम

अरविंद केजरीवाल सरकार से इस्तीफा देने वाले राजेंद्र पाल गौतम की जगह अब राज कुमार आनंद नए कैबिनेट मंत्री होंगे।

दिल्ली के नए कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद (delhi new cabinet minister raaj kumar anand): विवादों के बीच दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार से इस्तीफा देने वाले राजेंद्र पाल गौतम की जगह अब राज कुमार आनंद नए कैबिनेट मंत्री होंगे। राज कुमार आनंद के नाम की चर्चा बुधवार सुबह से ही थी और शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनका नाम नए कैबिनेट मंत्री के तौर पर राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को भेज दिया। राज कुमार आनंद दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं।

arvind kejriwal

आपको बता दें कि हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बाद राजेंद्र पाल गौतम ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। बौद्ध धर्म के एक कार्यक्रम में राजेंद्र पाल गौतम की टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद राजनीतिक हंगामा मच गया। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है। भारतीय जनता पार्टी लगातार राजेंद्र पाल गौतम के बहाने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को घेर रही थी, जिसे देखते हुए उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला लिया।

ट्विटर पर किया था राजेंद्र पाल गौतम ने इस्तीफे का ऐलान
राजेंद्र पाल गौतम ने 9 अक्टूबर को ट्विटर पर अपने इस्तीफे का ऐलान किया था। अपने ट्वीट में राजेंद्र पाल गौतम ने लिखा, 'मैं अपनी व्यक्तिगत सामर्थ्य से 5 अक्टूबर को अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ था। इस कार्यक्रम का आम आदमी पार्टी या मेरे मंत्री होने से कोई लेना देना नहीं था।' हालांकि शुरुआत में उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ था, लेकिन बाद में उनका इस्तीफा स्वीकार कर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के पास भेज दिया गया। इसके बाद उपराज्यपाल ने आगे की कार्यवाही के लिए उनका इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा। राजेंद्र पाल गौतम दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+