कार्टन से भरा कमरा...और सोफे पर बैठकर सरकार चलाती नजर आ रहीं CM आतिशी

Delhi CM House: दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच तकरार तेज हो गई है। मुख्यमंत्री आतिशी के सीएम आवास खाली कराए जाने पर AAP ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि नवरात्रि में एक महिला मुख्यमंत्री का जो सामान उनके घर से फिंकवाया वो भी देख लो और दिल्ली की जनता के लिए उनका समर्पण भी देख लो। वहीं, सीएमओ (CM0) ने बीजेपी के इशारे पर एलजी द्वारा सीएम आवास खाली कराने का आरोप लगाया है।

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक्श पर सीएम आतिशी की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- देख लो भाजपाइयों! तुमने एक चुने हुए मुख्यमंत्री से उसका दिल्ली की जनता द्वारा दिया हुआ घर तो छीन लिया। लेकिन दिल्ली की जनता के लिए काम करने के जज़्बे को कैसे छीनोगे? तुमने नवरात्रि में एक महिला मुख्यमंत्री का जो घर का सामान उनके घर से फिंकवाया वो भी देख लो और दिल्ली की जनता के लिए उनका समर्पण भी देख लो।

Atishi Marlena

CM और LG कार्यालय के बीच तकरार तेज

आगे संजय सिंह ने महा अष्टमी की शुभकामनाएं भी दी। संजय सिंह द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में मुख्यमंत्री आतिशी सोफे पर बैठी हैं और किसी फाइल पर दस्तखत कर रही हैं। उनके सामने कुछ सामान कार्टून में पैक कर रखे हुए नजर आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री कार्यलय की ओर से बुधवार को जारी बयान में एलजी पर बड़ा आरोप लगाया। सीएमओ ने अपने बयान में कहा कि सिविल लाइंस में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास को BJP के इशारे पर जबरन खाली कराया गया, क्योंकि एलजी वीके सक्सेना इसे बीजेपी के ही एक नेता को आवंटित करना चाहते हैं।

सोमवार को शिफ्ट हुई थीं आतिशी

बता दें कि सोमवार को आतिशी अपने सामान के साथ उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में स्थित बंगले में आ गईं। पहले ये बंगला अरविंद केजरीवाल के पास था। बीते दिनों उन्होंने ये आवास खाली कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+