पंजाब में वन क्षेत्र का विस्तार करेगी भगवंत मान सरकार, जापानी एजेंसी के साथ मिलाया हाथ

Punjab News: पंजाब सरकार ने राज्य के वन्य क्षेत्र को बढ़ाने को लेकर निर्णय लिया है। मान सरकार जापान की एक एजेंसी के साथ संयुक्त रूप से काम करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के पर्यावरण के संरक्षण और वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए गंभीर है। सरकार ने राज्य में वन क्षेत्र को 7.5 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। इस टारगेट को हासिल करने के लिए सरकार जापान की कोऑपरेशन एजेंसी के साथ मिलकर एक प्रोजेक्ट तैयार करने पर विचार कर रही है।

पंजाब के वन्यजीव संरक्षण मंत्री श्री लाल चंद कटारूचर ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। उन्होने कहा कि राज्य में एग्रोफॉरेस्ट्री के माध्यम से पेड़ों की संख्या बढ़ाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। इन्हीं चैलेंस से निपटने के लिए सरकार ने जापान की एक एजेंसी के साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया है। प्रोजेक्ट की कुल लागत 792.88 करोड़ आने की उम्मीद है।

Adv Harpal Singh Cheema

इस प्रोजेक्ट के पीछे पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य वन क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण की अन्य चुनौतियों से निपटना की है। इशमें मुख्य रूप से पराली से उत्पन्न वायु प्रदूषण, Ground Water Protection, शिवालिक की इंटीग्रेटेड वॉटरशेड मैनेजमेंट और किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी शामिल हैं। साथ ही पशुपालन को बढ़ावा देना भी इस योजना का लक्ष्य है।

2025-26 तक होगा लागू

इस परियोजना को राज्य सरकार से हरी झंडी मिलने के उपरांत केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय, जापानी एजेंसी और पंजाब वन विभाग एक साथ मिलकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे और इसे अंतिम रूप देंगे। पंजाब सरकार की योजना इस प्रोजेक्ट को 2025-26 तक लागू करने की है, और इसे पांच साल तक लागू किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+