Delhi: शनि मंदिर की रेलिंग हटाने को लेकर विवाद, सुरक्षाकर्मियों से भिड़ीं महिलाएं

दिल्ली में गुरुवार को उस वक्त तनावपूर्ण हालात बन गए, जब प्रशासनिक टीम एक मंदिर की रेलिंग को तोड़ने पहुंची। टीम का दावा है कि रेलिंग अवैध रूप से बनाई गई है, लेकिन स्थानीय लोग कार्रवाई का विरोध कर रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में तुरंत अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में बने शनि मंदिर के बाहर रेलिंग लगी है। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही वहां पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। इसके साथ ही उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। अधिकारियों ने भीड़ को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वो वहां से हटने को तैयार नहीं हुए।

Delhi

क्या कह रहे अधिकारी?
अधिकारियों का कहना है कि रेलिंग अवैध रूप से बनाई गई है। वो मंदिर को तोड़ने नहीं पहुंचे हैं। वो बस रेलिंग हटाकर फुटपाथ को क्लियर करना चाहते हैं।

क्या कह रहे प्रदर्शनकारी?
मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोगों ने बताया कि ये मंदिर सालों से इस जगह पर मौजूद है। बड़ी संख्या में लोग यहां पूजा करने आते हैं, लेकिन किसी ने इसे अवैध नहीं बताया। अब अचानक प्रशासन को याद आई कि यहां अवैध निर्माण हुआ है। वो मंदिर के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं होने देंगे।

सुरक्षाकर्मियों से भिड़ीं महिलाएं
वहीं दूसरी ओर जब प्रशासन की टीम रेलिंग हटाने पहुंचीं, तो वहां पर बड़ी संख्या में महिलाएं भजन कर रही थीं। प्रशासनिक कार्रवाई की बात सुनकर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वो सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गईं। इसके बाद वहां लोग इकट्ठा हो गए और जय श्रीराम के नारे लगाए।

वहीं दूसरी ओर लोगों ने इलाके में प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने इस कार्रवाई के खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

हटा दी गई रेलिंग
मामले में डीसीपी पूर्वी दिल्ली अमृत गुगुलोथ ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ पीडब्ल्यूडी का अभियान चल रहा था। जिसके तहत मंदिर की रेलिंग हटाई गई। वहां पर अब हालात कंट्रोल में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+