'केजरीवाल न तो राज्यसभा जा रहे..ना ही पंजाब के CM बन रहे', काफिले पर भी प्रियंका कक्कड़ ने दी सफाई
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पंजाब पहुंचे हैं, यहां वो विपश्यना करेंगे। इस बीच, केजरीवाल के काफिले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। केजरीवाल के काफिले को लेकर भाजपा ने जमकर निशाना साधा है।
वहीं, अब इस पर आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने सफाई देते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) को आड़े हाथ लिया। प्रियंका कक्कड़ ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल को लेकर खतरे की आशंका के चलते गृह मंत्रालय ने उन्हें 'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। भाजपा को गंदी राजनीति छोड़कर दिल्ली से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।'

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को गाली देने से कुछ नहीं होगा। इतना ही नहीं, प्रियंका कक्कड़ ने केजरीवाल को लेकर पंजाब का मुख्यमंत्री बनाए जाने तक के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल न तो पंजाब से राज्यसभा जा रहे हैं और न ही पंजाब के सीएम बन रहे हैं। भाजपा को अफवाह फैलाने से दूर रहना चाहिए।
केजरीवाल के काफिल का वीडियो हुआ था वायरल
दरअसल, अरविंद केजरीवाल विपश्यना के लिए अपनी पत्नी सुनीता के साथ पंजाब के होशियारपुर पर पहुंचे हैं। इस बीच, केजरीवाल के काफिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उनकी गाड़ियों का काफिला काफी लंबा दिखाई दे रहा है। काफिले का वीडियो वायरल सामने आने के बाद स्वाति मालीवाल समेत भाजपा नेताओं ने तंज कसा है।
डोनाल्ड ट्रंप से बड़ा है काफिला
केजरीवाल के काफिले का वीडियो शेयर करते हुए स्वाति मालीवाल ने लिखा,'जिस पंजाब की जनता ने इतना प्यार दिया उससे इतना डर लगता है केजरीवाल जी को? सारी दुनिया को VIP कल्चर पर टोकने वाले केजरीवाल जी आज खुद ट्रंप से बड़ा सुरक्षा घेरा लेकर घूम रहे हैं। गजब ही है...।'
अहंकार और दिखावा
वहीं, बीजेपी नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा,'ऐसी विपासना का क्या फायदा जहां सादगी और आत्मचिंतन की जगह 50 गाड़ियों के काफिले में अहंकार और दिखावा हो? अरविंद केजरीवाल की ये नकली सादगी एक और नौटंकी है, जो व्यक्ति भ्रष्टाचार और अहंकार में डूबा हो, वह विपासना के असली अर्थ को क्या समझेगा? जनता सब देख रही है!'
ये भी पढ़ें: 'कौन उन्हें मना करेगा', केजरीवाल की राज्यसभा उम्मीदवारी पर AAP सांसद संजीव अरोड़ा का बयान, जानिए क्या बताया?












Click it and Unblock the Notifications