Delhi: पहलवानों से मिलीं प्रियंका, पूछा- अगर पीएम को चिंता, तो अभी तक क्यों नहीं की खिलाड़ियों से मुलाकात?

Priyanka Gandhi joins protesting wrestlers: दिल्ली में पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच शनिवार सुबह प्रियंका गांधी उनसे मिलने पहुंचीं और उनका हाल जाना।

wrestlers protest

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी वहां पहुंचीं और प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की। वो काफी देर तक उनके साथ बैठी रहीं और उनकी समस्याओं को सुना।

खिलाड़ी WFI प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ महिला खिलाड़ियों ने बीजेपी सांसद के ऊपर यौन शोषण का आरोप भी लगाया। इस मामले में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की थी।

पहलवानों से मिलने के बाद प्रियंका ने कहा कि जो एफआईआर दर्ज कराई गई है, उसमें क्या है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वे इसे क्यों नहीं दिखा रहे हैं? जब ये पहलवान पदक जीतते हैं तो हम सभी ट्वीट करते हैं और गर्व महसूस करते हैं लेकिन आज ये सड़क पर बैठे हैं और इन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। ये सभी महिला पहलवान इस मुकाम तक आने के लिए काफी संघर्ष करती हैं। मैं ये नहीं समझ पा रहा हूं कि सरकार बृजभूषण को क्यों बचा रही है?

उन्होंने आगे कहा कि मुझे पीएम से कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि अगर उन्हें इन पहलवानों की चिंता है तो उन्होंने अभी तक उनसे बात या मुलाकात क्यों नहीं की? देश उनके साथ खड़ा है और मुझे बहुत गर्व है कि इन पहलवानों ने ऐसे मुद्दे के खिलाफ आवाज उठाई है।

ट्वीट पर कही थी ये बात

इससे पहले प्रियंका ने ट्विटर के जरिए खिलाड़ियों के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने लिखा कि खिलाड़ी देश का मान होते हैं। देश उन पर गर्व क्यों करता है? क्योंकि तमाम मुश्किलों के बावजूद अथक मेहनत और बहुत कुछ सहकर जब वे पदक जीतते हैं, तो उनकी जीत में हमारी जीत होती है, देश मुस्कुरा उठता है।

उन्होंने आगे लिखा कि महिला खिलाड़ियों की जीत बाकियों से बड़ी होती है। वे देश की संसद के बगल की सड़क पर आंखों में आंसू लिए बैठी हैं। लंबे समय से चल रहे शोषण के खिलाफ उनकी शिकायत कोई सुन नहीं रहा।

प्रियंका ने मुताबिक मजबूत बाजुओं मगर भोले दिल की इन लड़कियों ने यकीन किया जब इनसे सरकार ने कहा कि जांच होगी। मगर जांच नहीं हुई। सजा का प्रश्न ही नहीं उठा। क्या सरकार दोषियों को बचाना चाहती है।

FIR पर क्या बोले पहलवान?
वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस पर पहलवान सत्यव्रत कादियान ने कहा कि ये अच्छी बात है कि FIR दर्ज कर ली गई है। FIR से हमें क्या मिलेगा? FIR से थोड़ी न्याय मिलता है? दिल्ली पुलिस को पहले ही दिन FIR दर्ज कर लेनी चाहिए थी। अभी तो हमारी ऑन-पेपर लड़ाई शुरू हुई है। हमारी मांग है कि कुश्ती को राजनीति से अलग किया जाए और हमारी महिला पहलवानों का भविष्य सुरक्षित किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+