'पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना' के ऐलान के बाद पुजारियों ने अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात
Pujari Granthi Scheme: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 'पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना' की घोषणा की है। 'पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना' के ऐलान के बाद आज दिल्ली के पुजारियों ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।
इस स्कीम के तहत राजधानी दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को प्रति माह 18 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मंगलवार, 31 दिसंबर से इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। आप संयोजक ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद इस योजना को जल्द लागू कर दी जाएगी।

पुजारियों ने अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात
बता दें कि योजना के ऐलान के बाद पुजारियों ने आप सुप्रीमो आरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। आम आदमी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा, "'पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना' के एलान के बाद आज दिल्ली के पुजारियों ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलकर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। आम आदमी पार्टी की फिर से सरकार बनते ही दिल्लीभर के पुजारियों और ग्रंथियों को ₹18,000 प्रति माह सम्मान राशि मिलेगी।"
वहीं, केजरीवाल ने अपने एक्स पर लिखा, "आज पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना के ऐलान के बाद देश भर से फ़ोन और मेसेज आ रहे हैं। सभी धार्मिक लोग बहुत खुश हैं। दिल्ली के कई पुजारी और ग्रंथी मुझसे मिलने आए और उन्होंने आशीर्वाद दिया।"
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों के लिए कई योजनाओं की घोषणा कर चुके हैं। महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दलित छात्रों के लिए पहल करने के बाद अब उन्होंने मंदिर के पुजारियों के लिए नई योजना शुरू की है।
अब पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना (Pujari Granthi Samman Yojana) की घोषणा केजरीवाल ने सोमवार (30 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की। इस योजना के तहत दिल्ली के मंदिरों और गुरुद्वारों में सेवा करने वाले पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18,000 रुपए मानदेय मिलेगा। इसी के साथ केजरीवाल ने साफ किया कि यह राशि वेतन नहीं बल्कि सम्मान का प्रतीक है।
पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना पर क्या बोले केजरीवाल?
केजरीवाल ने लोगों और भगवान के बीच मध्यस्थ के रूप में पुजारियों की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "एक तरह से पुजारी और ग्रंथी हमारे और भगवान के बीच सेतु का काम करते हैं। वे हमारी प्रार्थनाओं को भगवान तक पहुंचाते हैं।" इस योजना का उद्देश्य बिना किसी मौद्रिक कमी के वित्तीय सहायता सुनिश्चित करना है।












Click it and Unblock the Notifications