दिल्ली: मुंडका हादसे पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी और केजरीवाल ने जताया दुख

नई दिल्ली, 13 मई: राजधानी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक कमर्शियल बिल्डिंग में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। तीन मंजिला इमारत में लगी आग में अब तक 27 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 50 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अभी भी बचाव अभियान जारी है। इस हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली सीएम अमित शाह सहित राजनीतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

Mundka fire accident

दिल्ली के मुंडका में आग लगने की घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि अभी तक 27 शव बरामद हुए हैं और 8 लोग घायल थे, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

दिल्ली बाहरी जिला डीसीपी समीर शर्मा ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 50 लोगों को बचाया गया है, जबकि 27 लोगों की मौत हो गई। बचाव अभियान अभी जारी है। वहीं उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील चौधरी ने बताया कि 27 लोगों के शव अभी तक निकाले जा चुके हैं। पूरी बिल्डिंग सीसीटीवी कैमरे का गोदाम है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताई संवेदना

इधर, मुंडका आग हादसे को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर मृतक लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने लिखा- 'दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में हुए भीषण आग हादसे से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्‍ली में भीषण आग के कारण लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

केजरीवाल ने किया ट्वीट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस हादसे पर अपना दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करते लिखा, "इस दुखद घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और आहत हूं। मैं लगातार वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हूं। हमारे बहादुर दमकलकर्मी आग पर काबू पाने और लोगों की जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। भगवान सब का भला करे।''

अमित शाह ने जताया दुख

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली के मुंडका में आग लगने की घटना बहुत दुखद है। मैं सम्बंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क में हूं, प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। NDRF भी वहां शीघ्र पहुंच रही है। लोगों को वहां से निकालना व घायलों को तुरंत उपचार देना हमारी प्राथमिकता है।

राहुल गांधी ने किया ट्वीट

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग में लोगों की दर्दनाक मौत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+