दिल्ली में ऑड-इवन लाने की तैयारियां तेज, सत्येंद्र जैन ने बताया सरकार का रुख

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी रविवार को कहा था कि प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए ऑड-इवन फॉर्मूला लाना जरूरी है।

नई दिल्ली। राजधानी में प्रदूषण की वजह से जहरीली हवा और धुंध पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने ऑड-इवन फॉर्मूला फिर से लागू करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस संबंध में जानकारी दी है।

arvind kejriwal

सत्येंद्र जैन ने कहा, 'ऑड-इवन लागू करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं. हालात पर समीक्षा के लिए शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है। इसके बाद इसे लागू करने की तारीख का फैसला होगा।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी रविवार को कहा था कि प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए ऑड-इवन फॉर्मूला लाना जरूरी है। सरकार इस पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा, 'सभी संबंधित विभागों को आगाह कर दिया गया है। ट्रैफिक कम होगा तो प्रदूषण का स्तर कम होगा।'

स्कूल बंद, निर्माणकार्य पर भी रोक
दिल्ली सरकार ने बुधवार तक के लिए सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। साथ ही निर्माणकार्य पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। लगातार हो रहे निर्माण से भी प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। धूल और धुआं सबसे प्रमुख कारण हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+