Parvesh Verma: शादी के लिए पत्नी से इस BJP नेता ने रखी थी 5 बच्चों की शर्त, कहा-'सपना अधूरा रह गया'

Parvesh Verma Hindi News : सर्द मौसम में दिल्ली का सियासी पारा चरम पर है, 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली चुनाव के लिए हर दल ने कमर कसी हुई है। आम आदमी पार्टी को पूरा भरोसा है कि उसकी ही सत्ता में वापसी होगी तो वहीं भाजपा और कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

फिलहाल यहां पर बात करते हैं कि बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा की, जो कि लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वो नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी दंगल से उतरे हैं, जहां से अरविंद केजरीवाल भी इलेक्शन लड़ रहे हैं।

Parvesh Verma

आम आदमी पार्टी ने उन पर महिलाओं को जूते और साड़ी बांटने का आरोप लगाया है, उनके ऊपर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। इसी वजह से प्रवेश वर्मा ने इस सीट से कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर अपनी पत्नी स्वाति सिंह का पर्चा दाखिल करवाया है।

'अगर उनका नामांकन खारिज होता है तो पत्नी लड़ेंगी चुनाव' (Parvesh Verma)

अगर उनका नामांकन खारिज होता है तो उनकी पत्नी इस सीट से चुनाव लड़ेंगी और अगर उनका नामांकन पास हो जाता है तो स्वाति सिंह अपना नामांकन वापस ले लेंगी। खैर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेजी से जारी है।

प्रवेश वर्मा की निजी जिंदगी का एक दिलचस्प किस्सा

आइए इसी चुनावी सरगर्मी से बीच जानते हैं प्रवेश वर्मा की निजी जिंदगी का एक दिलचस्प किस्सा , जो कि उन्होंने खुद ही न्यूज 18 के कार्यक्रम में पिछले साल बयां किया था।

शादी की यह शर्त है कि पांच बच्चे चाहिए:प्रवेश वर्मा

उन्होंने कहा था कि 'मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं, मैं जब शादी के लिए स्वाति सिंह के पास गया था तो उनसे कहा था कि शादी की यह शर्त है कि पांच बच्चे चाहिए, जिसे सुनने के बाद वो थोड़ी देर तो शांत हो गई थी लेकिन फिर कुछ सोचने के बाद बोली थीं कि ठीक है। मैं काफी खुश हो गया और फिर हमारी शादी हो गई, हालांकि हमारे पांच बच्चों का सपना पूरा नहीं हो पाया क्योंकि मेरे तीनों बच्चे सीजेरियन से हुए हैं, मुड़े बड़ा परिवार पसंद है।'

सीजेरियन में तीन ही पैदा होते हैं, सपना रह गया अधूरा (Parvesh Verma)

एक इवेंट में मुझे अपने बच्चों की डॉक्टर मिली थी, तो मैंने उनसे भी कहा था कि 'अभी पांच का कोटा पूरा नहीं हुआ है, तो इस पर वो हंसते हुए बोलीं 'सीजेरियन में तीन ही पैदा होते हैं ', उनकी ये बात सुनकर सभी लोग हंसने लगे थे।

मध्य प्रदेश के भाजपा नेता विक्रम वर्मा की बेटी हैं स्वाति सिंह( Parvesh Verma)

आपको बता दें कि दो बार के लोकसभा सांसद प्रवेश वर्मा पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं, उनकी पत्नी स्वाति सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के भाजपा नेता विक्रम वर्मा की बेटी हैं। उनके तीन बच्चे हैं ( दो बेटियां और एक बेटा) बड़ी बेटी का नाम सानिधि सिंह, छोटी पुत्री का नाम प्रिशा सिंह और बेटे का नाम शिवेन सिंह हैं, वह राष्ट्रीय स्वाभिमान नामक एनजीओ चलाते हैं।

एक नजर उनके सफरनामे पर (Parvesh Verma)

  • प्रवेश वर्मा का जन्म 7 नवंबर 1977 को दिल्ली में हुआ था।
  • वे पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा के पुत्र हैं।
  • उन्होंने प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया और प्रबंधन में विशेषज्ञता प्राप्त की।
  • प्रवेश वर्मा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा के युवा मोर्चा के सदस्य के रूप में की।
  • साल 2014 में, उन्होंने पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत हासिल की।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+