Delhi Polls 2025: 'अब पीएम मोदी कहें कि फ्री की रेवड़ी सही है', BJP के घोषणापत्र पर अरविंद केजरीवाल का तंज
Delhi Polls 2025: गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है जिसमें भाजपा ने महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया है जिस पर अब दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा है।
संकल्प पत्र जारी होने के बाद सीएम केजरीवाल ने पीसी की, जिसमें उन्होंने जमकर भाजपा और पीएम मोदी पर तंज सका।

उन्होंने कहा कि 'पीएम मोदी ने कहा कि फ्री की रेवड़ी सही नहीं है, उन्होंने 100 बार बोला है कि केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांटता है। आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐलान किया है कि हम भी फ्री की रेवड़ी देंगे, अब पीएम मोदी ऐलान करें कि फ्री की रेवड़ी सही है।'
'दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक बंद किए जाएंगे' (Delhi Assembly Election 2025)
'नड्डा ने संकल्प पत्र में घोषणा की है कि दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक बंद किए जाएंगे। मुझे दुख है, हम आज पूरी दिल्ली में जाएंगे और पूछेंगे कि उन्हें मोहल्ला क्लीनिक चाहिए या नहीं। जो मोहल्ला क्लीनिक के पक्ष में हैं, वे आप को वोट दें। जो मोहल्ला क्लीनिक बंद करवाना चाहते हैं, वे भाजपा को वोट दें।'
भाजपा को क्यों लाना चाहिए? (Delhi Assembly Election 2025)
यहां तक कि जनता भी उनसे कह रही है कि अगर आपको केजरीवाल का काम करना है, तो हम आपको (भाजपा को) क्यों लाएं? सच तो ये है कि भाजपा के पास कोई स्कीम, सोच और प्लानिंग है ही नहीं।
'केजरीवाल जो कर रहे हैं, वह बहुत अच्छा है' (Delhi Assembly Election 2025)
अगर मुझे उनके घोषणापत्र को एक वाक्य में सारांशित करना हो, तो वह यह है - 'केजरीवाल जो कर रहे हैं, वह बहुत अच्छा है, भाजपा केजरीवाल के काम की सराहना करती है और अगर दिल्ली की जनता हमें मौका देती है, तो हम केजरीवाल के काम को जारी रखेंगे।'
'वे हमारे घोषणापत्र पर, हमारी गारंटी पर चुनाव लड़ना चाहते हैं'
वे हमारे घोषणापत्र पर, हमारी गारंटी पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। इससे ज़्यादा दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है? मैंने अपने जीवन में कभी भी इस तरह की उथली दृष्टि वाली पार्टी नहीं देखी। उनके पास दिल्ली के लिए कोई विचार, कोई दृष्टि, कोई योजना नहीं है।'आपको बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होना है और 8 फरवरी को चुनावी नतीजे आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications