Love Story: 51 साल की उम्र में पापा बनने वाले इस दिग्गज नेता ने की है दो शादी,कहा था-'प्रेम से भरोसा उठ गया'
Love Story: दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को चुनावी नतीजे सामने आएंगे। सभी दलों ने वोटरों को लुभाने में अपनी पूरी ताकत को झोंक दी है।
इसी बीच लोकप्रिय भोजपुरी एक्टर-सिंगर और बीजेपी नेता और सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया है कि 'दिल्ली की जनता ने इस बार यहां पर कमल खिलाने का मन बना लिया है'।

आज तक से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'दिल्लीवासी नकली दवा, खराब पानी और प्रदूषण जैसी समस्याओं से अब मुक्ति चाहते हैं और वो आप पार्टी के झूठे वादों और इरादों को समझ चुके हैं इसलिए उसने उसे बाहर करने का मन बना लिया है।'
मालूम हो कि अपने बेबाक बयानों के लिए हमेशा चर्चित रहने वाले मनोज तिवारी को लोग भोजपुरी का अमिताभ बच्चन कहा करते थे।अपने अभिनय से भोजपुरी सिनेमा को नई पहचान और आयाम देने वाले मनोज तिवारी की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रहती है।
मनोज तिवारी ने खोले थे अपनी जिंदगी के कई अहम राज (Love Story)
वैसे वो खुद इस बारे में बातें नहीं करते हैं लेकिन 'कपल ऑफ थिंग्स' शो में आरजे अनमोल और अमृता राव के साथ मनोज तिवारी ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बताया था। मालूम हो कि मनोज तिवारी ने दो शादियां की हैं और वो तीन बेटियों के पिता है।
मनोज तिवारी की पहली शादी साल 2020 में रानी तिवारी से हुई थी (Love Story)
मालूम हो कि 51 साल में तीसरी बार पिता बनने वाले मनोज तिवारी की पहली शादी साल 2020 में रानी तिवारी से हुई थी, जिनसे उन्हें एक बेटी ऋति है, जो कि मुंबई में रहती है। मनोज और रानी अपनी शादी के पूरे 12 साल बाद अलग हुए थे, आज भी दोनों के तलाक की वजह का पता नहीं है।
प्रेम से भरोसा उठ गया था: मनोज तिवारी (Love Story)
हालांकि पर्सनल लाइफ में चोट खाने के बाद मनोज तिवारी ने खुद को काम और राजनीति में व्यस्त कर लिया था, उनका प्रेम से भरोसा उठ गया था लेकिन फिर उनकी लाइफ में सुरभि तिवारी की एंट्री हुई, जो कि खुद एक भोजपुरी सिंगर हैं।
एक रियलिटी शो हुई थी मनोज-सुरक्षि की मुलाकात (Love Story)
दोनों की मुलाकात एक रियलिटी शो में हुई थी। जिसे मनोज तिवारी ने ही होस्ट किया था। अच्छा गाने के बावजूद सुरभि इस शो से आउट हो गईं लेकिन मनोज तिवारी से उनकी मित्रता हो गई थीं।
हमने साथ में कई शो किए और फिर एक दिन लगा कि...(Love Story)
शो से बाहर निकलने के बाद सुरभि अपने परिवार संग पटना चली गईं। मनोज तिवारी स्टेज शो करते हैं, जिसमें वो नए कलाकारों को मौका देते हैं। सुरभि ने शो में बताया था कि 'उन दिनों मनोज तिवारी ने मुझे भी स्टेज शो के लिए एप्रोच किया था, मैंने झट से हां कर दी। इसके बाद हमने साथ में कई शो किए और फिर एक दिन लगा कि हमें हमसफर बन जाना चाहिए।'
मैंने कभी भी दूसरी शादी के बारे में नहीं सोचा था: मनोज तिवारी (Love Story)
मनोज तिवारी ने कहा था कि 'मैंने कभी भी दूसरी शादी के बारे में नहीं सोचा था लेकिन सुरभि से मिलने के बाद लगा कि अब सफर तन्हा नहीं काट पाऊंगा, वो कब दिल में समा गईं, मुझे नहीं पता चला लेकिन मेरे लिए ये आसान नहीं था। मैं 13 साल की बेटी का पिता था, मैंने उससे पूछा शादी के बारे में तो उसने हंसकर परमिशन दी थी और फिर हमारी शादी हुई। सुरभि ने मेरे जीवन के खालीपन को पूरी तरह से भर दिया। '
सुरभि तिवारी मीडिया से दूर रहती हैं (Love story)
फिलहाल राजनीति की दुनिया का ये पावर कपल परफेक्ट जोड़ा कहलाता है, सुरभि तिवारी एक गायिका होने के बावजूद मीडिया से दूर रहती हैं और सार्वजनिक मंच पर भी काफी कम दिखाई देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications