Sania Mirza-Saif Ali Khan: पटौदी खानदान से क्या है सानिया मिर्जा का रिश्ता? क्यों सैफ-करीना के हैं काफी करीब?
Sania Mirza- Saif Ali Khan Relation: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए अटैक से हर कोई सदमे में है, हर किसी के मन में केवल यही सवाल चल रहा है कि आखिर इतनी टाईट सिक्योरिटी होने के बावजूद सैफ के घर में चोर घुसा कैसे? फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और सैफ अली खान ऑप्रेशन के बाद खतरे से बाहर हैं।
आपको बता दें पटौदी खानदान के 10वें नवाब सैफ अली खान का रिश्ता केवल फिल्मी हस्तियों से नहीं है, बल्कि इनके रिश्तेदार और दोस्त क्रिकेट और अन्य क्षेत्रों से भी जुड़े हुए हैं।

आज हम आपको उनके और भारत की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा के बारे में एक खास बात बताएंगे, जिसके बारे में काफी लोग नहीं जानते हैं।
सानिया मिर्जा के करियर में सैफ अली खान की बुआ का बहुत बड़ा हाथ था (Sania Mirza)
दरअसल अपने खेल से भारत का नाम विश्वपटल पर चमकाने वाली सानिया मिर्जा के करियर में सैफ अली खान की बुआ का बहुत बड़ा हाथ था। उनका असर सानिया पर इस कदर है कि वो आज भी अपनी सफलता का क्रेडिट उन्हें देना नहीं भूलती हैं। बीबीसी के इंटरव्यू में सानिया ने खुलकर इस बारे में बात की थी।
वो बच्चों को खेलने-कूदने के लिए बहुत प्रोत्साहित करती थीं (Sania Mirza)
उन्होंने कहा था कि 'हैदराबाद के जिस स्कूल में वो पढ़ा करती थीं, वहां कि प्रिसिंपल रिश्ते में, नवाब मंसूर अली खान पटौदी की, बहन लगती थीं और वो बच्चों को खेलने-कूदने के लिए बहुत प्रोत्साहित करती थीं।' अब चूंकि मंसूर अली खुद एक बेहतरीन क्रिकेटर थे इसलिए उन्हें देखते हुए प्रिसिंपल मैम भी बच्चों को स्पोर्टस के लिए मोटिवेट करती थीं।
'आपकी बेटी में कुछ अलग है, इसे प्लीज रोके नहीं और आगे बढ़ने दें' (Sania Mirza)
उन्होंने ही मेरे पिता को कहा था कि 'आपकी बेटी में कुछ अलग है, इसे प्लीज रोके नहीं और आगे बढ़ने दें, उनकी बातों से मैं बहुत ज्यादा प्रभावित थी, आपको यकीन ना होगा कि स्कूल में मेरी 100 प्रतिशत उपस्थिति रहती थी, मैं पढ़ाई के साथ स्पोर्टस में बराबर योगदान देती थी। इसलिए मैं आज भी सैफ की बुआ की शुक्रगुजार हूं।' आपको बता दें कि सानिया मिर्जा की करीना से भी दोस्ती है और वो आज भी पटौदी खानदान के काफी करीब हैं।
आपको बता दें कि सानिया ने अपने खेल से सफलता का नया इतिहास लिखा है इसलिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है...
- अर्जुन पुरस्कार (2004)
- डब्ल्यूटीए न्यूकमर ऑफ द ईयर (2005)
- पद्म श्री (2006)
- मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (2015)
- बीबीसी की 100 प्रेरक महिलाओं की सूची (2015)
- पद्म भूषण (2016)
- एनआरआई ऑफ द ईयर (2016)
- पिंकविला स्टाइल आइकन अवार्ड्स - सुपर ग्लैम स्पोर्ट्स स्टार ऑफ द ईयर (2023)
- टाइम की 2016 की दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में नामित किया गया था।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications