प्रगति मैदान सुरंग में हुई लूट को कर्ज में डूबे युवक ने साथियों संग मिलकर दिया था अंजाम, पुलिस ने किया खुलासा

Pragati Maidan tunnel loot case: दिल्ली के प्रगति मैदान सुरंग के अंदर डिलीवरी एजेंट से बंदूक की नोक पर लूट करने वाले आरोपियों को दिल्‍ली पुलिस ने अरेस्‍ट करने में कामयाबी हासिल कर ली है। पुलिस अब इस मामल में सात लोगों को अरेस्‍ट कर चुकी है और पांच लाख रुपये बरामद किए है।

pragati-maidan-tunnel-loot-case

प्रगति मैदान सुरंग लूट मामले पर विशेष सीपी अपराध शाखा रविंदर यादव ने खुलासा किया है कि इस मामले में अब तक सात लोग गिरफ्तार किया गया है और 5 लाख रुपये बरामद किए है।

पुलिस ने बताया कि कर्ज में डूबे बुराड़ी के रहने वाले 25 साल के उस्मान ने लूटने की प्‍लानिंग की थी। अपने चचेरे भाई इरफान को भी इस काम में शामिल कर लिया था। पुलिस ने बताया कि उस्‍मान अमेज़ान में पहले डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था इस‍लिए उसे ये पता था कि इस एरिया से कैश को ले जाया जाता था।

उसने आईपीएल सट्टे में लगाने के लिए और अन्‍य जरूरतों के लिए उसने कर्ज लिया था, उसने कर्ज चुकाने के लिए इस लूट की प्‍लानिंग की थी।

इसके लिए सबसे पहले उसने अपने कजिन इरफान जो की नाई का काम करता है उसको तैयार किया, उसके बाद कुछ प्रोफेशनल लूटेरों को अपनी इस प्‍लानिंग में शामिल किया।

इस लूट को अंजाम देने में उस्‍मान के साथ लूट करने वालों बागपत का लोनी था, इसके अलावा आदर्शनगर में मैकेनिक का काम करने वाला मैकेनिक अनुज मिश्रा उर्फ ​​सनकी को शामिल किया। ये साथ चोरी की दो मोटरसाइकिल लेकर आए थे। इस लूट की घटना में सब्जी विक्रेता सुमित उर्फ ​​आकाश भी शामिल था। इस सबने मिलकर इस लूट को अंजाम दिया।

इस पूरी घटना को अंजाम देने वालों में संदिग्ध मास्टरमाइंड प्रदीप और एक बाला को पूर्वी यूपी से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने तीन दिनों तक रेकी की, और यह सोचकर अपराध करने के लिए सुरंग को चुना क्‍योंकि उनको मालूम था कि अन्य कारें सुरंग के अंदर नहीं रुकेंगी और डिलीवरी का पैसा इसी रास्‍ते से गुजरता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+