दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, गोपाल राय ने दिए कई जरूरी निर्देश
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने संबंधित विभागों के साथ अहम बैठक की और जरूरी दिशानिर्देश दिए हैं। गोपाल राय ने कहा कि अभी जिस तरह का मौसम का मिजाज बना हुआ है उसे नियंत्रित करने के लिए जरूरी दिशानिर्देश दिया गया है।
पहले ही 1 नवंबर से निर्देश दिया गया था कि दिल्ली के अंदर हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान से जो बसे आती हैं वह अब सीएनजी, इलेक्ट्रिक या फिर बीएस 6 की ही होनी चाहिए। सिर्फ इन्हीं बसों को एंट्री मिलेगी। इसके लिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने 18 टीमों को बॉर्डर पर अलग-अलग जगहों पर लगाया है। इसमे 6 सदस्य हर टीम में हैं, 4 ट्रांसपोर्ट और 2 ट्रैफिक पुलिस के सदस्य हैं।

अभी 59 बसों को रोका गया है, ये बसें डीजल की बसें थीं या फिर पुरानी थीं। यह निरंतर चलेगा। मेरा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान की सरकारों से निवेदन है कि आप अपनी बस डिपो पर ही यह चेक करें। अगर आप बॉर्डर पर प्रदूषित बसें भेजते हैं तो इससे यात्रियों को दिक्कत होती है । लिहाजा आप वहीं पर चेक करें और कोई भी ऐसी बस को दिल्ली ना भेजे जिससे कोई दिक्कत हो।
गोपाल राय ने कहा कि पिछले 4-5 दिनों से लगातार 350 के आसपास का एक्यूआई का स्तर बना हुआ है। वैज्ञानिकों की जो राय है उसके अनुसार अब तेजी के साथ पारा कम हो रहा है और पिछले 4-5 दिनों से हवा की रफ्तार कम हो गई है। अगले कुछ दिनों तक ऐसी स्थिति बने रहने की संभावना है। अभी हमारे लिए यह सकारात्मक है। अभी हवा की दिशा नॉर्थवेस्ट नहीं हुआ है, जोकि कुछ दिनों में हो सकता है।
अगले कुछ दिन दिल्ली के लिए मुश्किल हैं, जिसे देखते हुए दिल्ली में कई कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रैग 2 के नियमों को लागू करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। इसके बावजूद कई जगहों पर एक्यूआई का स्तर हॉटस्पॉट से बढ़ रहा है। इसे कैसे नियंत्रित किया जाए इसको लेकर संबंधित विभागों के साथ बैठक की गई।
इसमे कुछ अहम निर्देश लिए गए हैं। जिन 4-5 हॉटस्पॉट पर एक्यूआई का स्तर 400 से ज्यादा पहुंच रहा है, अगले एक हफ्ते तक वहां निरंतर एक्यूआई बढ़ता है तो उस क्षेत्र में सभी निर्माण कार्य को बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है। यहां के नोडल इंजार्ज को निर्देश दिया गया है कि वह हॉटस्पॉट एक्शन प्लान में जो निर्देश दिए गए हैं उसे सख्ती से लागू कराएं। लेकिन इसके बाद भी अगर प्रदूषण कम नहीं होता है तो एक किलोमीटर के दायरे में निर्माण कार्य को बंद करने की ओर हम आगे बढ़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications