Pollution in Delhi: दिल्ली सरकार ने लोगों से Work from home समेत की ये 5 अपील, केंद्र पर निशाना
Pollution in Delhi: दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण के स्तर बिगड़ने पर लोगों से मुख्य रूप से 5 अपील की है, जिसमें घर से काम (Work from home) करने का आग्रह शामिल है। इसके साथ ही दिल्ली के पर्यावण मंत्री गोपाल राय ने पंजाब में पराली जलाए जाने की घटनाओं के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा दिया है। उन्होंने दिल्ली के लोगों से आग्रह किया है कि जितना हो सके वर्क फ्रॉम होम (घर से काम ) करने की कोशिश करें। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने लोगों से निजी वाहनों के इस्तेमाल रोकने का भी आग्रह किया है और सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करने को प्रेरित किया है।
Recommended Video

यदि संभव हो तो घर से काम करें- दिल्ली सरकार
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने लोगों से अपील की है कि अगर संभव हो तो घर से काम करें और निजी वाहनों का इस्तेमाल करना बंद कर दें। उन्होंने कहा है कि '50% प्रदूषण वाहनों की वजह से होता है। लोगों को पटाखे भी नहीं जलाने चाहिए।' सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने पंजाब में पराली जलाए जाने की घटनाएं सामने के बाद इसका ठीकरा भी केंद्र सरकार पर फोड़ दिया है। गोपाल राय ने कहा कि 'पंजाब में पराली जलाने की घटना केंद्र की वजह से हो रही है, क्योंकि उसने इसे रोकने के लिए पंजाब सरकार और किसानों का सहयोग नहीं किया है।'

दिल्ली सरकार की लोगों से पांच अपील
बुधवार को दिल्ली में वायु की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में कायम है। इस हालात को देखते हुए गोपाल राय ने लोगों से पांच तरह का अनुरोध किया है-
- निर्माण की गतिविधियों की जानकार दें। Green Delhi app पर निर्माण की गतिविधियों से जुड़ी तस्वीरें भेजें।
- काम पर जाते समय Carpool करें।
- सड़कों पर वाहनों की संख्या कम करने के लिए यदि संभव हो तो वर्क फ्रॉम होम करें।
- अगर कोयला या लकड़ी जलते हुए देखें तो उसकी सूचना दें।
- सर्दी से बचने के लिए बिजली के हीटर का इस्तेमाल करें, आग ना जलाएं।
पंजाब में पराली जलाए जाने के लिए केंद्र जिम्मेदार- दिल्ली सरकार
इसके साथ ही गोपाल राय ने कहा है कि यदि ऐसी स्थिति आती है, जब ग्रेडेड रेस्पॉन्स ऐक्शन प्लान (GRAP) स्टेज IV शुरू करना होगा, स्कूल बंद कर दिए जाएंगे। पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं पर राय बोले कि यह सिर्फ राज्य सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें केंद्र को भी भूमिका निभानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि 'पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र सरकार सरकारी सब्सिडी देती है, लेकिन किसान सीधे इन्सेन्टिव चाहते हैं।' उन्होंने आरोप लगाया कि 'पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं 50% कम हो जाती, अगर केंद्र सहयोग करता।'












Click it and Unblock the Notifications