Delhi Air Pollution PrecautionsTips: दिल्ली की हवा जहरीली, अपनाएं ये टिप्स और खुद को रखें फिट
Delhi Air Pollution Precautions Tips: देश का दिल यानि कि दिल्ली इस वक्त भारी 'स्मोग' के आगोश में है, लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। आज भी स्मोग की गहरी चादर ने राजधानी में छाई हुई है। आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में वायु गुणवत्ता बेहद ही खतरनाक श्रेणी में पहुंच गई है।
आज यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 429 तक पहुंच गया है जिसने हेल्थ एक्सपर्ट और मौसम विभाग को परेशानी दे दी है। इस प्रदूषित वातावरण में लोगों को घरों से बाहर निकलने में खासा सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि उनकी जरा सी लापरवाही भारी परेशानी का सबब बन सकती है।

इसलिए यहां हम आपको बताते हैं कि कुछ सेफ्टी टिप्स , जिनका पालन करके आप अपने आप को सुरक्षित रख सकते हैं।
बरतें ये सावधानियां और करें खुद को सुरक्षित
- बाहर निकलते समय N95 या अच्छे गुणवत्ता वाले मास्क का उपयोग करें ताकि आप प्रदूषित कणों से दूर रहें।
- जब वायु प्रदूषण का स्तर अधिक हो, तब घर के अंदर ही रहने की कोशिश करें, खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए ये नियम सख्ती से लागू होना चाहिए।
- घर के अंदर वायु की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने के लिए एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें।
- एलोवेरा, तुलसी, स्नेक प्लांट जैसे पौधे घर में रखें, जो वायु शुद्ध करने में सहायक होते हैं।
- सुबह के समय प्रदूषण का स्तर अधिक होता है, इसलिए इस समय बाहर एक्सरसाइज और मार्निग वॉक से बचें।
- पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और फेफड़ों की सफाई होती है। इसलिए पानी का सेवन भरपूर मात्रा में करें।
- बाहर का धुआं घर में न आने पाए, इसके लिए खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें।
- आहार में विटामिन C, ओमेगा-3, और एंटीऑक्सिडेंट युक्त आहार को शामिल करें, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाएगा।
- एयर क्वालिटी इंडेक्स चेक करने के लिए एप्स का इस्तेमाल करें ताकि आप जान सकें कि कब बाहर जाना सुरक्षित है।
- कम दूरी के लिए पैदल चलें या साइकिल का उपयोग करें। इससे प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।
- बाहर के खाने-पीने से बचें, जब भी बाहर से घर आएं, तब हाथ जरूर धोएं और स्वच्छता का पूरा ख्याल रखें।
NOTE: Air Pollution Precautions Tips डॉ से हुई बातचीत पर आधारित है।












Click it and Unblock the Notifications