Delhi-NCR Pollution: दिल्ली की हवा में सुधार नहीं, AQI पहुंचा 362, संडे तक सुधार नहीं

नई दिल्ली,18 नवंबर। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का प्रकोप खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज भी यहां वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में है। आज भी दिल्ली की AQI 362 है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) ने साफ तौर पर कहा है मौजूदा हालात को देखते हुए दिल्ली की हवा में संडे तक सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 21 तारीख के बाद दिल्ली का मौसम बदलेगा।

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली में हवा में सुधार नहीं, AQI पहुंचा 362, स्कूल-कॉलेज बंद

प्रदूषण के बढ़ते प्रकोप के चलते दिल्ली सरकार ने सभी-स्कूल कॉलेज बंद कर दिए हैं और बाहर से आने वाले सारे वाहनों को फिलहाल के लिए बैन किया गया है और दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' करने को कहा गया है। आपको बता दें कि केवल दिल्ली ही नहीं पूरा एनसीआर प्रदूषण की गिरफ्त में हैं,जिससे सांस लेना काफी मुश्किल हो गया है।

बुधवार को शहरों का AQI रिकॉर्ड

  • गुरुग्राम में AQI 354
  • नोएडा में AQI 369
  • फरीदाबाद में AQI 350
  • गाजियाबाद में AQI 368
  • ग्रेटर नोएडा में AQI 358
  • मुरादाबाद में AQI 348

खास बातें

  • PM10 या पर्टिकुलेट मैटर कहा जाता है। जो कि वायु में मौजूद ठोस कणों और तरल बूंदों का मिश्रण होता है।
  • AQI एक संख्या है जिसका उपयोग सरकारी एजेंसियों द्वारा वायु प्रदूषण के स्तर को बताने के लिए करती हैं।
Delhi-NCR Pollution: दिल्ली में हवा में सुधार नहीं, AQI पहुंचा 362, स्कूल-कॉलेज बंद

पूर्णकालिक समाधान

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट प्रदूषण के मामले में सुनवाई कर रहा है। उसने दिल्ली सरकार से कहा था कि अगर स्थिति गड़बड़ हो रही है तो उसे लॉकडाउन के बारे में सोचना चाहिए। जिस पर केजरीवाल सरकार ने कोर्ट में हलफनामा दायर करके कहा है कि अगर पड़ोसी राज्य लॉकडाउन लगाने को तैयार हों तो हम भी लगालेंगे क्योंकि केवल दिल्ली में लॉकडाउन लगा देने से स्थिति नहीं सुधरेगी। तो वहीं इस बारे में कई विशेषज्ञ ने भी कहा है कि Lockdown से समस्या का हल नहीं निकलेगा। यह केवल एक अस्थाई समाधान है सबको पूर्णकालिक समाधान तलाशना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+