Delhi-NCR Pollution: दिल्ली की हवा में मामूली सुधार लेकिन आज भी स्थिति खराब, AQI पहुंचा 332

नई दिल्ली,19 नवंबर। प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली की हवा में आज मामूली सुधार हुआ है, हालांकि अभी भी दिल्ली की हवा जहरीली ही बनी हुई है। आज भी दिल्ली का AQI 332 है जो कि खराब श्रेणी में आता है। हालांकि कल से थोड़ा ये बेहतर है, कल AQI 362 था। आपको बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण के चलते स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और सरकारी कर्मचारियों को work from home करने को कहा गया है। तो वहीं दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर रोकथाम लगाने के लिए 72 घंटे के अंदर प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

Recommended Video

    Delhi-NCR की ही नहीं, देश के कई शहरों की हवा हुई जहरीली | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली की हवा में मामूली सुधार लेकिन आज भी स्थिति खराब

    सुप्रीम कोर्ट ने भी प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार को निर्देश दिए हैं। तो वहीं आम आदमी पार्टी सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय लगातार दिल्ली में बढ़े प्रदूषण के लिए दूसरे राज्यों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को फिर से दोहराया कि 'दिल्ली की जनता पर बेवजह आरोप लगाया जा रहा है, यहां 70 फीसदी प्रदूषण बाहर से आ रहा है, दिल्ली सरकार लगातार दिल्ली से प्रदूषण कम करने का काम कर रही है, बाहरी प्रदूषण का प्रतिशत उनके हाथों से बाहर है।' आपको बता दें कि केवल दिल्ली ही नहीं पूरा एनसीआर प्रदूषण की गिरफ्त में हैं,जिससे सांस लेना काफी मुश्किल हो गया है।

    गुरुवार को शहरों का AQI रिकॉर्ड

    • गुरुग्राम में AQI 352
    • लखनऊ का AQI 242
    • फरीदाबाद में AQI 349
    • गाजियाबाद में AQI 365
    • ग्रेटर नोएडा में AQI 353
    • मुरादाबाद में AQI 346
    • आगरा में AQI 351
    • जयपुर में AQI 290

    खास बातें

    • PM10 या पर्टिकुलेट मैटर कहा जाता है। जो कि वायु में मौजूद ठोस कणों और तरल बूंदों का मिश्रण होता है। जिनसे स्वास्थ्य संबधित गंभीर बीमारियां पैदा होती हैं।
    • AQI एक संख्या है जिसका उपयोग सरकारी एजेंसियों द्वारा वायु प्रदूषण के स्तर को बताने के लिए करती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+