'प्राण प्रतिष्ठा पर राजनीति, 66 प्रतिशत लोगों को राम से जुदा करने की कोशिश', सौरभ भारद्वाज का BJP पर निशाना
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratistha) की तैयारियों को बीच विपक्ष के कई दलों ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में कांग्रेस समेत कई दलों ने नेताओं ने आमंत्रण के बावजूद आने से इनकार दिया। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, सपा, सीपीआई समेत कई दलों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बीजेपी पर राजनीति का आरोप लगाया है। इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री व आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज (Minister Saurabh Bhardwaj) अयोध्या में होने वाले अनुष्ठान (राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा) के अनुष्ठान को लेकर भगवाम राम में आस्था रखने वाली देश की दो तिहाई आबादी के राम से अलग करने का आरोप लगाया है।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश के चारों शंकराचार्यों के बयान के अलावा भी बीजेपी पर अन्य कई राजनीतिक दलों ने आरोप लगाए हैं। दरअसल, दूसरी शंकराचार्यों ने कहा है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को शास्त्र के नियमों के अनुरूप नहीं है। हालांकि उन्होंने अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि परिसर में हो रहे अनुष्ठान को विरोध नहीं किया है, लेकिन राम मंदिर ट्रस्ट के निमंत्रण पर आने से इनकार कर दिया है। जबकि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राजनीति को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री व आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी इस तरह की राजनीति के चलते दो तिहाई लोगों को भगवान राम से जुदा करने की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री व आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "भगवान राम पूरे देश के हैं। 100 प्रतिशत लोग भगवान राम के थे। 2019 में भाजपा को 37 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। 63 प्रतिशत वो लोग थे, जिन्होंने भाजपा को वोट नहीं दिया, वे भाजपा को सपोर्ट करने वाले नहीं है। ऐसे में इस कार्यक्रम (राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह) में भाजपा ने अपनी राजनीतिक मोहर लगाकर 66 प्रतिशत लोगों को 2 तिहाई से ज्यादा लोगों को राम से जुदा करने की कोशिश कर रही है, ये ठीक नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications