जेएनयू कैंपस में छात्रा के साथ छेड़छाड़, दो के खिलाफ केस दर्ज
नई दिल्ली। देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जेएनयू एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) विश्वविद्यालय में पढ़ रही एक छात्रा के साथ कैंपस में छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना 27 जनवरी की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साउथ-वेस्ट के पुलिस उपायुक्त मिलिंद महादेव डुंबरे ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने यह बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ बदसलूकी की। साथ ही उसे शिकायत करने पर धमकी भी दी है।

जिस जगह पर घटना को अंजाम दिया गया है वह यूनिवर्सिटी की उत्तरी गेट है। बहरहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़, धमकी देने और पीछा करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications