दिल्ली की 'लेडी डाॅन' जाेया खान 1 करोड़ की हेरोइन के साथ अरेस्ट,जेल में बंद पति का चला रही थी ड्रग साम्राज्य
Delhi Crime News: दिल्ली की लेडी डॅान जोया खान को गुरुवार को अरेस्ट कर दिया है। लंबे समय से फरार चल रही 33 वर्षीय महिला ज़ोया खान को ड्रग तस्करी के आरोप में अरेस्ट किया गया है। जोया खान जेल में बंद गिरोह के सरगना और कुख्यात कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी है। जोया खान लंबे समय से फरार चल रही है ओर जेल में बंद अपने पति के ड्रग साम्राज्य और गैंग ऑपरेट कर रही थी।
ज़ोया खान को कानून प्रवर्तन ने योजनाबद्ध ऑपरेशन के तहत अरेस्ट किया है। ड्रग तस्करी में जोया खान की संलिप्तता के बारे में मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने उसे 225 ग्राम से अधिक हेरोइन के साथ पकड़ा। इस ड्रग अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है।

यह ऑपरेशन तब शुरू किया गया जब अधिकारियों को खान द्वारा ड्रग डिलीवरी की योजना के बारे में सूचना मिली, जिसके कारण उसे खेप की डिलीवरी के प्रयास के दौरान पकड़ लिया गया।बता दें 33 साल की जोया लंबे समय से कानून प्रवर्तन के रडार पर थी लेकिन हमेशा एक कदम आगे बढ़कर चलाका दिखाकर भागने में कामयाब हो जाती थी लेकिन आखिरकर दिल्ली पुलिस ने 21 फरवरी को आखिरकार उसे अरेस्ट कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जोया खान जेल में बंद गैंगस्टर का गिरोह चलाकर उसका आपराधिक साम्राज्य संभाल रही थी। वो ये गैंग ऐसी चालाकी से ऑपरेट कर रही है कि उसके खिलाफ कोई भी प्रत्यक्ष सबूत उसे अवैध गतिविधियों से नहीं जोड़ सके। उसकी भूमिका के बारे में संदेह के बावजूद, पुलिस अब तक कभी भी कोई ठोस मामला नहीं बना पाई है।
क्यों जेल में बंद है जोया खान का गैंगस्टर पति हाशिम बाबा?
बता दें जोया खान हाशिम बाबा की तीसरी पत्नी है ओर हाशिम बीते तीन साल से जेल में बंद है, उसे दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में एक जिम मालिक की हत्या का आरोपी है। हत्या, जबरन वसूली और हथियारों की तस्करी सहित आरोपों के बावजूद, बाबा ने जेल से अपने आपराधिक नेटवर्क के संचालन को जारी रखा।
जेल में बंद बाबा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ गया
रिपोर्ट के अनुसार जेल में रहने के दौरान, बाबा ने अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल की, जिससे उसका संबंध दूसरे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ गया। हाशिम बाबा ने जेल के अंदर से लॉरेंस बिश्नोई समेत अन्य अपराधियों के साथ समान्जस्य किया जबकि बाहर ऑपरेशन का चेहरा ज़ोया थी।
कैसे जोया खान बनी दिल्ली की लेडी डॉन?
पुलिस सूत्रों का कहना है कि तिहाड़ जेल में बाबा से मुलाकात के दौरान ज़ोया को कोड के जरिए मैसेज पहुंचाने का तरीका (कोडेड संचार विधियां) सिखाया। जिससे वह गिरोह के फाइनेंशियल और logistics पहलुओं को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने में सक्षम हुई। उसने इस ज्ञान का लाभ बाबा के सहयोगियों के साथ संपर्क बनाए रखने और गिरोह की अवैध गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए उठाया।












Click it and Unblock the Notifications