पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर बोले मोदी- अब राज्य सरकारें टैक्स घटा लें, लोगों को फायदा होगा
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आमजन परेशान हैं। निन्म-आयवर्ग के लोग सरकार को कोस रहे हैं। अब तेल की कीमतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान आया है। मोदी ने राज्य सरकारों से वैट घटाने को कहा है। उन्होंने कहा कि, "केंद्र सरकार ने पिछले नवंबर में ईंधन की कीमतों पर उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) घटाई, जिससे तेल की कीमतें गिरीं। अब मेरा अनुरोध है कि, राज्य सरकारें भी टैक्स कम कर दें, ताकि लोगों को फायदा हो सके।"
Recommended Video

प्रधानमंत्री मोदी ने आज कहा, "मैं किसी की आलोचना नहीं कर रहा हूं, लेकिन महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, झारखंड, तमिलनाडु की सरकारों से अनुरोध करता हूं कि अब वैट कम करें और लोगों को लाभ दें। मोदी ने कहा कि, नवंबर में हमारी सरकार ईंधन की कीमतों पर उत्पाद शुल्क घटा चुकी है। अब तक कुछ राज्यों में टैक्स कम नहीं किया गया। मेरा अनुरोध है कि, छह महीने लेट ही सही, लेकिन अब राज्य सरकारें तेल पर टैक्स घटा लें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात आज विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई मीटिंग के दौरान कही। बता दें कि, इस मीटिंग का उद्देश्य कोरोना महामारी से निपटने की चर्चा पर था। हालांकि, यहां बढ़ते तेल के दाम का भी जिक्र भी हुआ।

मोदी बोले कि,
लोगों पर बोझ कम पड़े इसके लिए, नवंबर महीने में केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। तब राज्य सरकारों से भी VAT घटाने को कहा गया था। कुछ राज्यों ने तो केंद्र की बात मानकर लोगों को राहत दी, लेकिन कुछ राज्यों ने ऐसा नहीं किया। मेरा अनुरोध है कि, राज्य सरकारें भी टैक्स कम लगाएं, ताकि लोगों को इसका फायदा मिले।












Click it and Unblock the Notifications