जेएनयू कैंपस में एक बैग में मिले पिस्टल और गोलियां, जांच जारी
देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में मिला लावारिस बैग। तलाशी में मिले पिस्टल और कारतूस।
दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी का कैंपस लगातार किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहा है। कैंपस में एक बैग में पिस्टल और कारतूस मिलने से सनसनी फैल गई।

लावारिस बैग में मिला पिस्टल
काले रंग का हथियारों से भरा यह बैग विश्वविद्यालय कैंपस के उत्तरी गेट से लगभग 50 मीटर अंदर पड़ा हुआ था। रात के लगभग 2 बजे गेट पर तैनात एक गार्ड की नजर बैग पर पड़ी।
जब गार्ड ने बैग की तलाशी ली तो उसमें 7.65 कैलिबर का एक देसी पिस्टल और उसके साथ 7 कारतूस मिले। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इस बारे में और जानकारी का इंतजार है।
नजीब के मामले पर चल रहा है जेएनयू में हंगामा
गायब छात्र नजीब को लेकर विश्वविद्यालय में पहले से छात्रों का हंगामा जारी है। इसके बाद अब पिस्टल मिलने से जेएनयू फिर विवादों के घेरे में है।
15 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी से लापता हुए छात्र नजीब का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि वह कहां गया। नजीब को खोजने में नाकाम रही दिल्ली पुलिस के खिलाफ छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।
रविवार को इंडिया गेट पर छात्रों और नजीब के परिजनों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने नजीब की मां, बहन समेत अन्य छात्रों को हिरासत में ले लिया। मां ने लापता नजीब मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलकर उनको नजीब मामले की जानकारी दी और आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के तहत दिल्ली पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही है।
जेएनयू हॉस्टल में मृत मिला छात्र
दो सप्ताह पहले ही जेएनयू के ब्रह्मपुत्र हॉस्टल में मणिपुर का एक छात्र मृत मिला था। पीएचडी के छात्र राजा के कमरे से जब बदबू आने लगी तब अंदर उसकी लाश मिली।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications