MCD चुनाव 2017 : जानें क्यों 2012 के चुनाव से ज्यादा दिलचस्प होगा ये चुनाव
एमसीडी चुनाव और भी ज्यादा दिलचस्प हो सकते हैं क्योंकि 2012 के चुनाव में आम आदमी पार्टी दिल्ली में थी ही नहीं। इस बार देखना होगा कि किसके हिस्से कौन सी एमसीडी आएगी?
नई दिल्ली। दिल्ली में एमसीडी चुनाव 23 अप्रैल को होगा, नतीजे 25 अप्रैल को सामने आएंगे। चुनाव आयोग ने ये भी साफ कर दिया है कि दिल्ली में एमसीडी का चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से ही होगी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की ओर से बैलट पेपर से मतदान की मांग की गई थी।

इस बार ये है खास
बता दें कि इस चुनाव में 1.3 करोड़ मतदाता हैं और मतदान 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा। इससे पहले 27 मार्च से उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 25 अप्रैल को वोटों की गिनती के साथ-साथ नतीजों का ऐलान होगा। इस चुनाव में पहली बार मतदाताओं के लिए नोटा उपलब्ध होगा।
उत्तर दिल्ली एमसीडी में भाजपा के हिस्से आए थे 59 वार्ड
वहीं बात 2012 के एमसीडी चुनावों की करें तो यहां उत्तर दिल्ली एमसीडी में कुल 43,47,611 मतदाता थे और 23,79,251 यानी 54 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। 2012 में यहां कि 104 वार्ड्स में से 59 वार्ड भाजपा, 29 वार्ड कांग्रेस , 7 वार्ड बसपा और 4 वार्ड निर्दलीय के खाते में गए थे। इस इलाके में भाजपा का वोट शेयर 40.6 फीसदी था। कांग्रेस का 32 फीसदी, बसपा का 9.6 फीसदी और निर्दलीय का 10.8 फीसदी वोट शेयर था। इस इलाके में अन्य का वोट शेयर 7 फीसदी था और इन्हें 5 वार्ड मिले थे। यह एमसीडी भाजपा ने जीती थी।

जहां बसपा ने जीते 5 वार्ड
दक्षिणी दिल्ली एमसीडी में साल 2012 में 43,18,233 मतदाता थे, जिसमें से 22,51,894 मतदाताओं यानी 52.2 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। 2012 में यहां के 104 वार्ड्स में से 44 वार्ड भाजपा, 29 वार्ड कांग्रेस, 5 वार्ड बसपा, और 14 वार्ड अन्य के खाते में गए थे। इस चुनाव में भाजपा का वोट शेयर 33.9 फीसदी था। कांग्रेस का 29.2 फीसदी, बसपा का 8.7 फीसदी और निर्दलीय का 17.1 फीसदी वोटशेयर था। इस इलाके में अन्य का वोट शेयर 11.1 फीसदी था और इन्हें 12 वार्ड मिले थे। यह एमसीडी भी भाजपा ने ही जीती थी।
कांग्रेस को मिले थे सिर्फ 19
बात पूर्वी दिल्ली एमसीडी की करें तो यहां 64 वार्ड हैं। जिसमें 27,39,620 मतदाताओं में से 15,24,681 यानी 55.6 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। 2012 में यहां के 64 वार्ड्स में से 35 भाजपा,कांग्रेस 19, बसपा 3 निर्दलीय 6 और अन्य ने 1 सीट जीती थी। इस क्षेत्र में भाजपा का वोट शेयर 35 फीसदी था। कांग्रेस का 30.3 फीसदी, बसपा का 12.4 फीसदी और निर्दलीय का15.2फीसदी वोटशेयर था। इस क्षेत्र में अन्य का वोट शेयर 7,1 फीसदी था और इन्हें 1 वार्ड मिला थे। यह एमसीडी भी भाजपा ने ही जीती थी।
ये भी पढ़ें: भाजपा संसदीय दल की बैठक में शाह ने कहा- 2019 में जारी रखनी होगी जीत, करें मेहनत












Click it and Unblock the Notifications