OPINION: दिल्ली सरकार का वृक्षों, वन्य जीवों के लिए बड़ा कदम, e-forest पोर्टल का होगा अहम रोल

वन और वन्य जीवों के संरक्षण के दिल्ली सरकार के प्रयासों में एक नया पोर्टल अहम रोल रहेगा। सरकार का दावा है कि हेल्पलाइन पर सूचना मिलते ही सीधे एक्शन लिया जा सकेगा।

दिल्ली सरकार की ग्रीन हेल्पलाइन राज्य में वन क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में अहम मुहिम साबित होने जा रहा है। दिल्ली वन विभाग इसी हफ्ते रविवार (20 अगस्त) को एक नए पोर्टल की शुरुआत की है। जिसके तहत वन्य जीव संरक्षण और वन संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल की गई है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वेबसाइट की शुरुआत करते हुए कहा कि यह पोर्टल ग्रीन हेल्पलाइन (1800-11-8600) के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए एक केंद्रीकृत मंच के रूप में कार्य करेगा और नाजुक परिस्थितियों में समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। इस पोर्टल में हेल्पलाइन पर दर्ज सभी शिकायतें रिकॉर्ड होंगी।

दिल्ली सरकार ने वन महोत्सव के तहत राज्य में वन क्षेत्र बढ़ाने के व्यापक स्तर पर अभियान चला रखा है। यमुना नदी के किनारे ग्रीन बेल्ट विकसित करने के साथ दिल्ली के कई इलाकों में वृक्षारोपड़ का कार्य किया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश को साफ सुथरा और हरा-भरा बनाने के लिए खास अपील की है।

Opinion Delhi govt

पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने रविवार को उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा के सेक्टर -15 में वन महोत्सव के दौरान एक पोर्टल फॉर ग्रीन हेल्पलाइन https://ghl.eforest.delhi.gov.in को लांच किया। ये पोर्टल वन और वन्य जीव संरक्षण को समर्पित है। दिल्ली सरकार ने इसे वृक्षों की कटान वन भूमि पर अतिक्रमण, वन्यजीव अपराध आदि को लेकर शिकायतें करने सुविधा के साथ लांच किया। सरकार का दावा है कि पोर्टल के माध्यम से की गई शिकायत पर प्रशासन तत्काल एक्शन लेगा।

दिल्ली के अंदर सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने के बाद से लगातार प्रदूषण में गिरावट दर्ज की जा रही है। सरकार का मानना है कि दिल्ली के अंदर हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर ) में काफी इजाफा देखा गया है। आज दिल्ली के प्रदूषण स्तर में पिछले 8 साल में लगभग 30 प्रतिशत से ज्यादा की कमी आई है।

दिल्ली सरकार के मुताबिक पिछले 8 वर्षों में प्रदेश में 30 फीसदी प्रदूषण कम हुआ है। हर वर्ष की तरह इस साल भी सरकार दिल्ली के ग्रीन बेल्ट को बढ़ाने और प्रदूषण को कम करने के लिए हर साल वृक्षारोपण अभियान चला रही है। इसके साथ ही समर एक्शन प्लान के तहत वृक्षारोपण महाअभियान को गति देने के लिए 9 जुलाई को आईएआरआई पूसा से शुरू हुए वन महोत्सव कार्यक्रम को व्यापक रूप दिया गया है।

दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की मानें तो दिल्ली में जब से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई तब से अब तक 8 वर्षों के भीतर करोड़ों पौधे लगाए गए। वर्ष 2022-23 के बीच अब तक 1 करोड़ 18 लाख पौधे लगाए चा चुके हैं। इस वर्ष भी हमारी सरकार ने 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+