'टैक्स से लोगों का बुरा हाल, बस सांसों पर कर लगाना बाकी', केजरीवाल ने समझाया महंगाई का 'गणित'
नई दिल्ली, 08 सितंबर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंहगाई के मुद्दे पर एनडीए नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि वर्तमान में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां सरकार टैक्स ना वसूलती हो। अब तो सिर्फ सांसें बची हैं, जिस पर टैक्स लगाना अभी बाकी है। सीएम केजरवाली ने कहा कहा एक बार केंद्र एनडीए की सरकार फिर से आ गई तो वो भी हो जाएगा।

Recommended Video
हरियाणा के आदमपुर में गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम केजवाल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मंच से बोलते हुए उन्होंने मंहगाई पर केंद्र को आड़े हाथों लिया। केजरीवाल ने कहा कि देश में आज हर चीजों पर टैक्स लग रहा है। मंहगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है। आज सारे कृषि उत्पादों पर टैक्स लग रहा है। यहां तक कि देश में एक नवजात शिशु पैदा होते ही टैक्स भर रहा है। केजरीवाल ने कहा कि अब तो सिर्फ सांसें बची हैं जो अभी टैक्स फ्री हैं। उन्होंने कहा कि आज एक रोटी एक रुपया जीएसटी लग रहा है। मंहगाई बढ़ने कारण आज पंखा, बिजली, गेहूं, चावल सभी टैक्स लगा टैक्स है।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि एक ओर जनता पर टैक्स का बोझ लादा जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर अरबों खरबों रुपए लेकर फरार है। उन्हें संरक्षण दिया जाता है। सरकारी खातों से अरबों-खरबों खर्च हो जा रहे हैं। लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं दिखता। केजरीवाल ने कहा कि मेरे पास ऐसे लोगों की लिस्ट है जिनके अरबों खरबों के टैक्स माफ किए गए हैं। वो ऐसे लोग हैं जिन्होंने बैंकों से कर्ज लिए थे। रैली में आप संयोजक ने कहा कि उनके आरोप सच हैं। अगर ये सच ना होगा तो अगले दिन मेरे ऊपर केस दर्ज हो जाएगा।
केजरीवाल ने भाजपा पर आप नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार का अस्थिर करने और गिराने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने का प्रयास किया। आप के 40 विधायकों को पार्टी से अलग करने का प्रयास किया गया। इसके लिए प्रत्येक विधायक को 20-20 करोड़ रुपए और मंत्री बनाने का ऑफर मिला था।












Click it and Unblock the Notifications