दिल्ली के सदर बाजार में तेज धमाका, ढही दुकान, मची अफरा-तफरी
दिल्ली में शनिवार को खुर्शीद मार्केट से सटे सदर बाजार में नई पार्किंग के पास ब्लास्ट हुआ। विस्फोट की वजह से व्यक्ति घायल हो गया।

On Camera blast in Delhi : दिल्ली खुर्शीद मार्केट से सटे सदर बाजार में उस वक्त दशहत मच गई जब यहां तेज धमाका हुआ। ये स्थिति एक ब्लास्ट के कारण देखी गई। धमाके के दौरान एक मकान में सीढ़ी से गिरने के कारण एक व्यक्ति घायल हो गया। दिल्ली पुलिस घटना की जांच कर रही है। मौके पर एफएसएल की टीम भी बुलाई गई। विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।
दिल्ली के जिस इलाके में ये बड़ा ब्लास्ट हुआ है वो काफी सटा इलाका है। इस मार्केट में देश भर के व्यापारी कपड़े और खिलौने सहित अन्य सामान खरीदने आते हैं। इस ब्लास्ट के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। घटना में एक शख्स के घायल होने की जानकारी मिली है। घटना शनिवार शाम करीब सात बजे की है। बताया जा रहा है कि पानी की पाइप में विस्फोट हुआ है।
पुलिस का कहना है कि क्राइम और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची हैं। एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें सदर बाजार में एक पार्किंग स्थल के पास धुआं उठता दिखाई दे रहा है। क्लिप में देखा गया कि लोग इधर-उधर भाग रहे हैं। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
दुकान मालिक लेडी ने इस हादसे को लेकर कहा कि पुलिस जांच कर रही है। घटना शाम करीब 6 बजे घटी। उस वक्त वो अपनी दुकान के अंदर बैठी तो तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। लेडी ने कहा की स्पष्ट रुप ये नहीं कहा जा सकता की यह विस्फोट पानी की मोटर में ही हुआ था।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पानी की पाइप में विस्फोट होने से लग रहा है। कोई कालिख या आग या छर्रों या किसी रसायन की गंध नहीं देखी गई, पुलिस का कहना है कि अपराध और एफएसएल की टीमें साइट पर जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications