Okhla Chunav Result 2025: ओखला सीट पर हो गया बड़ा उलटफेर, जानें कौन आगे-कौन पीछे?

Okhla Chunav Result 2025 Who is Winning: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की ओखला सीट पर 5 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ। ओखला सीट पर 54.9 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे इस सीट पर चुनाव और रोचक हो गया है। आज शनिवार,8 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से ओखला सीट पर मतगणना हो रही है।

इस सीट पर भाजपा के मनीष चौधरी के चुनाव परिणाम पर सबकी नजर बनी है। इनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान और कांग्रेस उम्मीदवार अरीबा खान से है। बता दें कि ओखला क्षेत्र पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है और यमुना नदी के किनारे दिल्ली के सबसे पुराने बसे हुए इलाकों में से एक है।

Okhla Chunav Result 2025

Okhla Chunav Result 2025 LIVE: ओखला विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम आने पर अपडेट किया जाएगा। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम का पल-पल अपडेट जानने के Oneindia Hindi के इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।

- ओखला सीट पर 23 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई और यहां से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान 35 हजार वोटों से जीत गए हैं। अमानतुल्लाह खान को 75836 वोट मिले है तो वहीं, भाजपा के 29189 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है। दूसरे नंबर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के शिफ़ा उर्रहमान खान है। शिफ़ा उर्रहमान खान को 38176 वोट मिले है और कांग्रेस की अरीबा खान 10598 वोट मिले है।

- ओखला सीट पर 16 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई। यहां से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान 31 हजार वोटों से आगे चल रहे है। अमानतुल्लाह खान को 69836 वोट मिले है तो वहीं, भाजपा के 29189 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है। दूसरे नंबर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के शिफ़ा उर्रहमान खान है। शिफ़ा उर्रहमान खान को 38176 वोट मिले है और कांग्रेस की अरीबा खान 10598 वोट मिले है।

- ओखला सीट पर 11 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई। यहां से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान 22031 वोटों से आगे चल रहे है। अमानतुल्लाह खान को 50931 वोट मिले है तो वहीं, भाजपा के 14309 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है। दूसरे नंबर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के शिफ़ा उर्रहमान खान है। शिफ़ा उर्रहमान खान को 28900 वोट मिले है और कांग्रेस की अरीबा खान 8534 वोट मिले है।

- ओखला सीट पर आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान 10715 वोटों से बढ़त बना ली है। अमानतुल्लाह खान को 26693 वोट मिले है तो वहीं, भाजपा के 8423 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए है। दूसरे नंबर असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के शिफ़ा उर्रहमान खान दूसरे नंबर है। शिफ़ा उर्रहमान खान को 15978 वोट मिले है और कांग्रेस की अरीबा खान 5483 वोट मिले है।

- ओखला सीट पर आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान 8725 वोटों से बढ़त बना ली है। अमानतुल्लाह खान को 17575 वोट मिले है तो वहीं, भाजपा के 8298 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए है। दूसरे नंबर असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के शिफ़ा उर्रहमान खान दूसरे नंबर है। शिफ़ा उर्रहमान खान को 8850 वोट मिले है और कांग्रेस की अरीबा खान 3420 वोट मिले है।

- ओखला सीट पर भाजपा के मनीष चौधरी आगे चल रहे है। मनीष चौधरी को 8111 वोट मिले है तो वहीं, दूसरे नंबर पर AAP के अमानतुल्लाह खान है। अमानतुल्लाह खान को 6377 वोट मिले है।

- ओखला सीट पर भाजपा के मनीष चौधरी आगे चल रहे है। मनीष चौधरी को 4955 वोट मिले है तो वहीं, दूसरे नंबर पर AAP के अमानतुल्लाह खान है। अमानतुल्लाह खान को 2695 वोट मिले है और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अरीबा खान है। इन्हें 475 वोट मिले है।

ओखला में दूसरे नंबर पर रही है भाजपा

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान को जीत हासिल हुई थी। अमानतुल्लाह खान ने बीजेपी के ब्रह्म सिंह को 71,827 मतों के अंतर से हराया था। वहीं, कांग्रेस परवेज हाशी 5,123 वोटों के साथ तीसरे नंबर रहे थे।

ओखला विधानसभा चुनाव 2025 उम्‍मीदवार (Delhi Assembly Elections 2025 Okhla Candidate)

बीजेपी से मनीष चौधरी (BJP Manish Chaudhary)
आप से अमानतुल्लाह खान (AAP Amanatullah Khan)
कांग्रेस से अरीबा खान (INC Ariba Khan)

ओखला विधायकों की सूची (Okhla Result and MLA List)

1993 परवेज हाशमी- जनतादल
1998 परवेज हाशमी- कांग्रेस
2003 परवेज हाशमी- कांग्रेस
2008 परवेज हाशमी- कांग्रेस
2009 आसिफ मुहम्मद खान- राष्ट्रीय जनता दल
2013 आसिफ मुहम्मद खान- कांग्रेस
2015 अमानतुल्लाह खान - आप
2020 अमानतुल्लाह खान - आप

विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+