दिल्ली के इस स्कूल में 18 महीने बाद भी नहीं पहुंचा कोई छात्र, प्रिंसिपल ने कहा- हमने सभी तैयारियां की हुई थी
नई दिल्ली, सितंबर 01। राजधानी दिल्ली में मंगलवार से कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को फिर से खोल दिया गया। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना महामारी की वजह से स्कूल करीब 18 महीने से बंद पड़े थे। माना जा रहा था कि स्कूलों में छात्र बड़ी संख्या में नजर आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बच्चों में और उनके अभिभावकों में कोरोना का डर दिखाई दिया और इसका उदाहरण देखने को मिला पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में, जहां फेज 3 के बाल विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक भी छात्र स्कूल नहीं पहुंचा।













Click it and Unblock the Notifications