निक्की और साहिल ने कर ली थी अक्टूबर 2020 में शादी, पीड़िता के पिता बोले- हम नहीं मानते कि कोई शादी हुई

Nikki Yadav case:दिल्ली में 22 वर्षीय निक्की यादव को उसके 24 वर्षीय लिव-इन पार्टनर साहिल गहलोत ने कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी थी। उसके बाद निक्की के शव को ढाबे के अंदर एक रेफ्रिजरेटर में रख दिया था।

Nikki Yadav case

Nikki Yadav case: निक्की यादव हत्याकांड में दिल्ली पुलिस हर दिन नए खुलासे कर रही है। जैसे-जैसे पूछताछ और जांच आगे बढ़ रही केस में लगातार नए एंगल सामने आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस सूत्रों ने ताजा अपडेट देते हुए बताया है कि आरोपी साहिल और निक्की की शादी अक्टूबर 2020 में नोएडा के एक मंदिर में हुई थी। साहिल का परिवार उनकी शादी से नाखुश था। साहिल के परिवार ने दिसंबर 2022 में उसकी शादी तय की और लड़की के परिवार से छुपाया कि साहिल ने निक्की से पहले ही शादी कर ली थी।

निक्की यादव के पिता बोले- हमें शादी के बारे में नहीं थी कोई जानकारी

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने रिमांड के दौरान साहिल और निक्की की शादी से जुड़े सर्टिफिकेट भी बरामद किए हैं। इस पूरे मामले पर निक्की यादव के पिता सुनील यादव ने कहा, ''पुलिस अपनी कार्रवाई सही तरीके से कर रही है, हमें शादी(निक्की और साहिल की आर्य समाज में शादी करने के दिल्ली पुलिस के दावे के विषय में) के विषय में कोई जानकारी नहीं थी, हम नहीं मानते कि कोई शादी हुई थी। पुलिस ने मुझे पूछताछ के लिए बुलाया है, मैं जाऊंगा।''

दिल्ली पुलिस ने 5 लोगों की किया गिरफ्तार

विशेष सीपी क्राइम ब्रांच रविंदर यादव ने कहा कि निक्की यादव हत्याकांड में पुलिस रिमांड में साहिल गहलोत से पूछताछ की गई। उसने निक्की की हत्या करने के बाद उसके साथ अन्य सह-आरोपियों को इसके बारे बताया फिर सभी विवाह समारोह में शामिल हुए। सभी 5 सह-आरोपियों में साहिल के पिता, दो चचेरे भाई, आशीष, नवीन और दो दोस्त अमर और लोकेश हैं, इन सभी से भी पूछताछ की गई। उनकी भूमिका की पुष्टि और पता लगाने के बाद गिरफ्तारी की गई। नवीन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है।

साहिल के पिता को निक्की की हत्या के बारे में था पता

दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल गहलोत के अलावा 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। साहिल गहलोत के पिता को भी साजिश में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

साहिल के पिता वीरेंद्र सिंह को तब गिरफ्तार किया गया जब पुलिस ने पाया कि वह जानता था कि उसके बेटे ने निक्की की कथित तौर पर हत्या कर दी थी। उन पर आईपीसी की धारा 120B (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+