दिल्ली: नई आबकारी नीति के तहत पॉश इलाकों में खुलेंगी विदेशी ब्रांड की शॉप, देर रात 3 बजे तक खुले रहेंगे बार
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में नई आबकारी नीति के तहत रेस्तरां, क्लबों और होटलों के रूफ टॉप, बालकनी और लोअर एरिया में रात 3 बजे तक शराब मिल पाएगी। इससे पहले रात 1 बजे तक ही शराब परोसने की रियायत थी। वहीं अब दिल्ली में ज्यादा विदेशी ब्रांड की शराब को वरीयता दी जाएगी। साथ ही 21 साल से कम उम्र के युवक बार में किसी बड़े व्यक्ति के साथ एंट्री कर सकेंगे। लेकिन अकेले जाने पर 21 साल से कम उम्र के युवाओं को एंट्री नहीं मिलेगी।

साथ ही शराब के शौकीनों को विदेश जैसा फील कराने के लिए आबकारी विभाग ने नई पहल भी की है, जिसमें तहत ग्राहक शराब को खरीदने से पहले टेस्ट कर सकेंगे। वहीं ये भी जानकारी ले पाएंगे कि शराब का सेवन किस तरह करना है। हालांकि, यह फैसिलिटी पॉश कॉलोनियों में खुलने वाली विदेशी और महंगे ब्रांड वाली शॉप पर ही मिल पाएगी। नई आबकारी नीति के तहत दिल्ली में ऐसी 5 दुकानें खोले जानी की अनुमति मिली है।
Recommended Video
आबकारी विभाग के अनुसार देश में पहली बार दिल्ली में शराब के शौकीनों को इस तरह की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इन शॉप को सुपर प्रीमियम वेंड नाम दिया गया है। इन शॉप पर सभी महंगे और विदेशी ब्रांड मिलेंगे। इन दुकानों पर आने वाले कस्टमर्स को बेहतर माहौल मिल सकेगा। साथ ही शराब के अलावा खाने पीने की दूसरी चीजें भी उपलब्ध रहेगी। नई आबकारी पॉलिसी में इसे लागू किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications