Exit Poll: केजरीवाल को 20 हजार वोटों से हराएंगे BJP के प्रवेश वर्मा! जानिए किस एग्जिट पोल ने किया ऐसा दावा
Exit Poll Result 2025 News: दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो चुकी है। चुनाव आयोग के अनुसार, रात 11:30 बजे तक दिल्ली में 60.42% मतदान हुआ है। हालांकि, जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है, इसका फैसला शनिवार 08 फरवरी को होगा। लेकिन, उससे पहले आए एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनती दिख रही है।
इन सबके बीच, नई दिल्ली विधानसभा सीट सबसे ज्यादा चर्चाओं में है। क्योंकि, इस सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और पूर्व सीएम के बेटे और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित मैदान में है। इस सीट को लेकर एग्जिट पोल ने यूं तो कोई भविष्यवाणी नहीं की है।

हालांकि, ऐसा दावा किया जा रहा है नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल और भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के बीच 08 फरवरी को कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। इस बीच, JVC एग्जिट पोल ने ऐसा दावा किया है कि केजरीवाल इस सीट से भाजपा उम्मीदवार से हार रहे है।
JVC एग्जिट पोल के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल के करीब 20 हजार वोटों के अंतर से चुनाव हारने की उम्मीद है। हालांकि, यह सिर्फ दावा है...लेकिन असल तस्वीर 08 फरवरी की शाम तक साफ हो जाएगी। जब चुनाव आयोग नतीजों को घोषणा करेगा।
दिल्ली में किसे कितनी मिल रही सीटें?
टाइम्स नाउ-जेवीसी एग्जिट पोल क मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी को 39 से 45, आम आदमी पार्टी को 22 से 31 और कांग्रेस को केवल 2 सीट मिल सकती है। वहीं, पी-मार्क के अनुसार, भाजपा को 39 से 49 सीटें और आप को 21 से 31 सीटें मिल सकती हैं। Poll Diary के अनुसार, AAP को 18-25, भाजपा को 42-50 और कांग्रेस को 0 -2 सीटें मिलने का अनुमान है।
बहुमत का आंकड़ा: 36 सीटें (कुल 70 में से)
BJP पहली बार 39-45 सीटों के साथ दिल्ली में सरकार बना सकती है। AAP की सीटें पिछली बार के मुकाबले घट सकती हैं। कांग्रेस को 2 या उससे भी कम सीटें मिलने की उम्मीद।












Click it and Unblock the Notifications